24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की है। इसका अध्ययन करने के लिए देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुम्भ 2027 (Nasik…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की है। इसका अध्ययन करने के लिए देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुम्भ 2027 (Nasik Kumbh) के सफल आयोजन की तैयारी के लिए नासिक के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी सोमवार देर रात प्रयागराज पहुंच रहा है। 20 सदस्यीय यह दल महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)  में योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन के विभिन्न प्रबंधन को देखेगा और उससे सीखकर 2027 में होने जा रहे कुम्भ की तैयारी करेगा।

दो दिन तक अध्ययन करेगी टीम


इस दल का नेतृत्व नासिक के मंडलायुक्त प्रवीण गेडम (IAS) कर रहे हैं। उनके साथ कलेक्टर और जिलाधिकारी जलज शर्मा (IAS) तथा स्पेशल आईजी पुलिस, नासिक रेंज दत्तात्रय कराले (IPS) शामिल हैं। यह दल मंगलवार और बुधवार को महाकुम्भ में विभिन्न स्थलों का दौरा करेगा और योगी सरकार द्वारा की गईं पहल का अवलोकन करेगा।

इसमें प्रमुख रूप से भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया, यातायात और परिवहन प्रबंधन, घाट और नदी जल प्रबंधन, स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था, टेंट सिटी और आवास प्रबंधन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन, पेयजल और शौचालय सुविधाएं, अखाड़ों और महंतों के साथ समन्वय समेत प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेंगे।

नासिक कुम्भ 2027 के लिए बनेगी बेहतर योजना


मंडलायुक्त प्रवीण गेडम ने कहा, "महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का प्रबंधन अद्वितीय और अनुकरणीय है। यहां से मिली सीखों को हम नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ 2027 में लागू करेंगे।" उन्होंने कहा कि यह अध्ययन दौरा हमारे लिए बेहद उपयोगी है। कुम्भ जैसे विशाल आयोजन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सेवा भावना का महत्व सबसे बड़ा है।

50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और शांति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। यहां के अनुभवों से हम नासिक कुम्भ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…