24 घण्टे ऑनलाइन

लालू यादव के करीबी नेता के 19 ठिकानों पर ED का छापा... 85 करोड़ के लोन फ्रॉड केस में एक्शन

पटना। बिहार में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता आलोक कुमार मेहता (Alok Mehta) के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई पटना और हाजीपुर में 9, कोलकाता में 5, वाराणसी 4…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

पटना। बिहार में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता आलोक कुमार मेहता (Alok Mehta) के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई पटना और हाजीपुर में 9, कोलकाता में 5, वाराणसी 4 और दिल्ली में 1 ठिकाना पर चल रही है। पटना में मेहता के सरकारी और निजी आवास पर छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने वैशाली शहरी विकास सहकारिता बैंक में 85 करोड़ रुपए के घोटाले में एक्शन लिया है। आय से अधिक संपति के मामले में ED ने आलोक कुमार मेहता (Alok Mehta)  के घर पर रेड की है।

आरबीआई की रिपोर्ट के बाद हाजीपुर में 3 एफआईआर दर्ज हुई थी। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम अलग-अलग ठिकानों पर रेड के दौरान दस्तावेजों की जांच में लगी हुई है। बिहार में पटना के अलावा, वैशाली जिले के महुआ के पास कोल्डस्टोरेज और महुआ के मिर्जानगर गांव में भी ईडी ने छापेमारी की है।

बता दें कि लालू यादव के करीबियों में से एक आलोक कुमार मेहता (Alok Mehta) राज्य की महागठबंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे। आरजेडी के अंदर कई अहम फैसलों में भी मेहता की भूमिका होती है। वह समस्तीपुर के उजियारपुर सीट से विधायक हैं। वहीं, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिससे पहले ईडी की कार्रवाई के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…