24 घण्टे ऑनलाइन

क्रिसमस पार्टी के लिए करें इको फ्रेंडली डेकोरेशन, यहां से लें टिप्स

लगातार बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग इस बात की ओर इशारा करता है, कि हम अपने नेचर की देखभाल उस तरह नहीं कर पा रहे हैं, जैसी हमें करनी चाहिए। पॉल्यूशन फैलाना, पेड़ों को काटना, बेजुबां जानवरों को नुकसान पहुंचाना, प्लास्टिक का यूज…

24GhanteOnline
December 17, 2025
3 min read

लगातार बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग इस बात की ओर इशारा करता है, कि हम अपने नेचर की देखभाल उस तरह नहीं कर पा रहे हैं, जैसी हमें करनी चाहिए। पॉल्यूशन फैलाना, पेड़ों को काटना, बेजुबां जानवरों को नुकसान पहुंचाना, प्लास्टिक का यूज करके नेचर को नुकसान पहुंचाने में बराबर की भगीदारी दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के फेमस वायरस विज्ञानी फ्रैंक फेनर के मुताबिक, ज्यादा जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण हमारे विनाश का एक कारण बन रहा है।

खासकर त्योहारों के समय नेचर को हम ज्यादा नुकसान पहुंचाने लगते हैं। लेकिन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर हम अपने नेचर को बचाने की थोड़ी कोशिश कर सकते हैं। क्रिसमस आने वाला है, तो ऐसे में आप होम क्रिसमस पार्टी ( Christmas) के लिए इको फ्रेंडली डेकोरेशन DIY टिप्स अपना सकते हैं।

स्क्रैप रिबन ट्री ऑर्नामेंट


अपने घर के नियर बाय पार्क से कुछ सूखी और पेड़ से गिरी हुई सीधी लकड़ियां इकट्ठा करके ले आएं। ऐसा करके आप नेचर को नुकसान पहुंचाए बिना एक सुंदर सजावट कर सकते हैं। इन पैर की लकड़ियों पर आप कपड़े के बहुत सारे रिबन्स को काट कर लगा सकते हैं।

न्यूज पेपर क्रिसमस (Christmas) डेकोरेशन


आप अपने होम पार्टी के डेकोरेशन के लिए न्यूज पेपर का यूज कर सकते हैं। न्यूज पेपर हैंगिंग लालटेन या हैंगिंग डेकोरेशन आइटम्स तैयार कर सकती हैं। आप न्यूज पेपर के अलावा पुरानी किताबें, घर में बचे हुए रैपिंग पेपर, कार्डबोर्ड स्क्रैप जैसी चीजों का भी यूज कर सकते हैं।

वुडन कैंडल होल्डर


फेस्टिवल की फील देने में लाइट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप DIY वुडन कैंडल होल्डर बना सकते हैं। ये आपके क्रिसमस पार्टी के लिए काफी अच्छा डेकोरेशन पीस होगा। आपके घर को फैस्टिव फील देने में भी मदद करेगा। आप ड्राई वुडम और रिबन की मदद से बना सकते हैं।

कैन होल्डर


आप अपने वॉल के लिए एक कैन लाइट होल्डर बना सकते हैं। वेस्ट कोल्ड ड्रिंक्स और किसी अन्य चीज के कैन को आप बीच से काट कर इसपर कलर्ड पेपर लगा कर इसे अक्ट्रेक्टिव लुक बना सकते हैं।

ग्रीटिंग कार्ड डेकोरेशन माला


हम सभी के घर में ग्रीटिंग कार्ड्स रखें होते हैं, जो किसी काम नहीं आते। आप इन ग्रीटिंग कार्ड्स की मदद से आप क्रिसमस के लिए एक राउंड डेकोरेटिंग माला तैयार कर सकते हैं। जिसे आप घर के दरवाजे के बाहर हेंग कर सकते हैं। ये कलरफूल ग्रीटिंग कार्ड की माला आपके दरवाजे पर काफी सुंदर लगेगी।

वेस्ट वॉटर बोतल क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)


क्या कभी आपने क्रिसमस पार्टी क्रिसमस ट्री के बिना देखी है? नहीं ना, तो नेचर को सुरक्षित रखते हुए आप DIY वेस्ट प्लस्टिक पानी की बोतल से एक प्यारा से क्रिसमस ट्री भी तैयर कर सकते हैं। प्लास्टिक की बोतल को काट कर आप इसे अपने स्टाइल से क्रिसमस ट्री का रूप दें। इसके बाद इसे कलर करके थोड़ा डेकोरेट कर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…