24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में रोज खाएं ये लड्डू, जोड़ों का दर्द रहेगा आपसे दूर

सर्दियां आते ही कमर दर्द, शरीर दर्द और जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड लोगों को बीमार बना देती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो जल्दी बीमार पड़ते हैं।…

24GhanteOnline
January 2, 2026
3 min read
सर्दियों में रोज खाएं ये लड्डू, जोड़ों का दर्द रहेगा आपसे दूर

सर्दियां आते ही कमर दर्द, शरीर दर्द और जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड लोगों को बीमार बना देती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो जल्दी बीमार पड़ते हैं। बड़े-बुजुर्गों को शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो रोजाना मेथी का एक लड्डू (Methi Laddu) जरूर खाएं। गर्म दूध के साथ मेथी का लड्डू खाने से आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलेगी और शरीर में गर्मी बढ़ जाएगी। इससे कमर और जोड़ों के दर्द और हड्डियों के दर्द की समस्या भी छूमंतर हो जाएगी। आप ये लड्डू बनाकर एक महीने तक आसानी से खा सकते हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं मेथी के लड्डू। मेथी के लड्डू (Methi Laddu) की आसान रेसिपी।

मेथी के लड्डू (Methi Laddu) बनाने के लिए सामग्री


मेथी के लड्डू बनाने के लिए आपको 100 ग्राम मेथी के दाने चाहिए। इसके लिए आधा लीटर दूध, 300 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम घी, 100 ग्राम गोंद, 30-35 बादाम, 300 ग्राम गुड़, 8-10 काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 2 चम्मच सोंठ पाउडर, 10 छोटी इलाइची, 4 टुकड़े दालचीनी और 2 जायफल चाहिए।

मेथी के लड्डू (Methi Laddu) बनाने की रेसिपी


- मेथी के बीजों को साफ करके मिक्सी में दरदरा पीस लें और पाउडर जैसा बना लें।
- अब पैन में दूध उबालने के लिए रख दें और उसमें पिसी हुई मेथी को 8-10 घंटे के लिए भिगो दें।
- अब बादाम काट लें और मसाले जैसे काली मिर्च, दाल चीनी, इलाइची और जायफल को कूट लें।
- एक कड़ाही में आधा कप घी गर्म करें और उसमें भीगी हुई मेथी डालकर भून लें। इसे मीडियम फ्लेम पर हल्का ब्राउन भूनना है।
- अब थोड़े से घी में गोंद को फ्राई कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें। कड़ाही में बचा हुआ घी डाल दें और फिर गेहूं के आटे को ब्राउन होने तक भून लें।
- कड़ाही में 1 स्पून घी डालकर गर्म करें और गुड़ से चाशनी बना लें। इसमें सौंठ पाउडर और जीरा पाउडर भी मिला लें।
- इसके बाद कटे बादामा और काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- अब कड़ाही में भुना आटा, भुनी मेथी, भुना गोंद सारी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर आपको मिश्रण ज्यादा सूखा सा लगे तो थोड़ा देसी घी और डाल सकते हैं। इससे अपनी पसंद के लड्डू तैयार कर लें।
- लड्डू को थोड़ी देर हवा में रखें और फिर एअर टाइट डब्बे में रख दें। आप इन्हें महीनेभर तक स्टोर करके रख सकते हैं।
- आप अपनी पसंद के हिसाब से लड्डू में मेवा और घी मिला सकते हैं। गुड़ पसंद नहीं हो तो आप बूरा या चीनी भी मिला सकते हैं।
- वैस ठंड में गुड़ मेथी के लड्डू (Methi Laddu) की तासीर को और गर्म बना देता है, जिससे शरीर का दर्द गायब हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।