24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में खाएं ये स्पेशल चटनी, जानें बनाने की विधि

सर्द मौसम में सर्दी बहुत लगती है। इसे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। ये हमारी बाहर की सर्दी को तो मिटा देते हैं लेकिन अंदरूनी सर्दी बरकरार रहती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में शरीर में गर्मी सही खान-पान से आती है।…

24GhanteOnline
December 12, 2025
2 min read

सर्द मौसम में सर्दी बहुत लगती है। इसे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। ये हमारी बाहर की सर्दी को तो मिटा देते हैं लेकिन अंदरूनी सर्दी बरकरार रहती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में शरीर में गर्मी सही खान-पान से आती है। ऐसे में आप सर्दियों के मौसम में गुड़ की चटनी (Jaggery Chutney) का सेवन कर सकते हैं। गुड़ हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों के मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी मिलती है और शरीर गर्म बना रहता है।

गुड़ से बनी खट्टी मीठी चटनी (Jaggery Chutney) खाने का स्वाद और बढ़ा देती है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। तो आज हम आपको गुड़ की चटनी बनाने के तरीकों के बारें बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से चटनी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

गुड़ की चटनी (Jaggery Chutney) बनाने के लिए सामग्री


>> सरसों का तेल (5 चम्मच)

>> ऑलिव क्रशड किए हुए (एक बाउल)

>> गुड़  (50 ग्राम)

>> पंच फोरन ( 2 चम्मच )

>> भुना हुआ जीरा  (2 चम्मच)

>> लाल मिर्च पाउडर (एक चम्मच)

>> शहद (2 चम्मच)

इस तरह बनाए गुड़ की चटनी (Jaggery Chutney)


>> सबसे पहले एक पैन में सरसो का तेल डालकर उसे गर्म कर लें।

>> उसके बाद इसमें गुड़ को गर्म करके मिलाएं।

>> अब इसमें ऑलिव डालने के बाद नमक, पंच फोरन, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा डालकर कुछ देर तक पकाएं।

>> थोड़े देर तक पकने के बाद इसमें शहद मिलाएं। अब इसे कुछ देर तक पकने दें।

>> लीजिए हो गई आपकी खट्टी-मीठी चटनी तैयार।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।