24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में खाएं बाजरा की टिक्की, स्वाद ऐसा कि कुकीज भी हैं फेल

सर्दियों में बाजरा जरूर खाना चाहिए। बाजरा शरीर को गर्म रखता है और इससे ब्लड शुगर लेवल डाउन होता है। आप बाजरा की रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा बाजरा की खिचड़ी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। बाजरा का दलिया भी बहुत…

24GhanteOnline
January 4, 2026
2 min read
सर्दियों में खाएं बाजरा की टिक्की, स्वाद ऐसा कि कुकीज भी हैं फेल

सर्दियों में बाजरा जरूर खाना चाहिए। बाजरा शरीर को गर्म रखता है और इससे ब्लड शुगर लेवल डाउन होता है। आप बाजरा की रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा बाजरा की खिचड़ी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। बाजरा का दलिया भी बहुत हेल्दी होता है। सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं बाजरा के आटे से बनी टिकिया, जिन्हें बाजरा की टिक्की (Millet Tikkis) भी कहते हैं। स्वाद में मीठी, क्रंची और बेहद हेल्दी होती हैं बाजरा की टिकिया। तिल, गुड़ और बाजरा के आटे से तैयार टिक्की (Millet Tikkis) सर्दियों में नाश्ते में या स्नैक्स में खा सकते हैं। इनका स्वाद लाजवाब होता है। जानिए बाजरा की टिककी बनाने की विधि।

बाजरा की टिक्की (Millet Tikkis)  बनाने की आसान विधि


- बाजरा के आटे की टिक्की बनाने के लिए आपको 500 ग्राम बाजरा का आटा लेना है और आटे के छान लें।

- अब किसी बर्तन में करीब 350 ग्राम गुड़ भिगो दें। गुड़ को बारीक टुकड़ों में करके गर्म पानी में भिगे दें।

- ध्यान रखें पानी बहुत ज्यादा नहीं लेना है, क्योंकि इसी पानी से आटा गूंथ कर तैयार करना है।

- अब करीब 1 छोटी कटोरी सफेद तिल ले लें और इन्हें सूखा ही हल्की भून लें और फिर दरदरा पीस लें।

- आप चाहें तो बिना पीसे भी तिल को रोस्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

- आटे में थोड़ी छोटी इलाइची पीसकर मिला लें और छोड़ा कसा हुआ नारियल मिक्स कर लें।

- बाजरा में सारी चीजों को मिला लें और फिर 4-5 चम्मच देसी घी आटे में मिला लें।

- अब इन सारी चीजों को मिलाते हुए गुड़ वाले पानी से नरम आटा गूंथकर तैयार कर लें।

- आटे से रोटी जितनी लोई बनाएं और इसे हल्के हाथ से चकला पर रखकर बेल लें।

- आप चाहें तो लोई को हाथ से भी बड़ा कर सकते हैं, इसे टिक्की जैसे शेप में तैयार कर लें।

- अब देसी घी या किसी दूसरे ऑयल में इन बाजरा की टिक्की को सुनहरा होने तक फ्राई करें।

- तैयार हैं बाजरा के आटे से बनी टेस्टी टिक्की, जिसे आप 15 दिन तक आसानी से खा सकते हैं।
मकर संक्रांति के लिए बाजरा की टिक्की (Millet Tikkis) बेस्ट डिश है जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।