24 घण्टे ऑनलाइन

श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा

महाकुम्भ नगर: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने बताया कि बुधवार को…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read
श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा

महाकुम्भ नगर: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने बताया कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया है कि पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए अब शटल बसों (Shuttle Buses) के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये साधन उन्हें संगम के बिल्कुल करीब तक लेकर जाएंगे।

अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान


डीएम रविंद्र मादंड ने कहा, "श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे। ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे।" इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो संगम तक जाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं। इससे लोगों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा।

वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान


उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। डीएम ने बताया, "वीकेंड पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी की जाएंगी। प्रयास होगा कि इससे शहर में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।"

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ट्रैफिक रहेगा सुगम


14 फरवरी से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने की योजना बनाई है। डीएम ने कहा, "छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर किया जाएगा।"

छात्रों और अभिभावकों से प्रशासन की अपील


डीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की, "छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें। यदि संभव हो तो अपने निजी दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…