24 घण्टे ऑनलाइन

स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है ये खीर

चावल से बनने वाली खीर (Kheer) एक ऐसा व्यंजन है जो भारत में घर-घर में खाया जाता है। आम दिनों के साथ इसे खास अवसर पर भी बनाया जाता है। हर किसी की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ा हुआ है। बच्चे हो या बूढ़े सभी का मन खीर देखकर फिसल…

24GhanteOnline
January 13, 2026
2 min read

चावल से बनने वाली खीर (Kheer) एक ऐसा व्यंजन है जो भारत में घर-घर में खाया जाता है। आम दिनों के साथ इसे खास अवसर पर भी बनाया जाता है। हर किसी की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ा हुआ है। बच्चे हो या बूढ़े सभी का मन खीर देखकर फिसल जाता है। आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) की खीर (Dry Fruits Kheer)  की रेसिपी बताएंगे, जिसमें चावल का प्रयोग नहीं होता। यह स्वादिष्ट होने के साथ काफी पौष्टिक होती है। इसे खाकर आपको अपने अंदर कुछ ताकत महसूस होगी। वैसे भी आम तौर पर ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कमजोरी दूर करने के लिए किया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स की खीर (Dry Fruits Kheer) बनाने की सामग्री

दूध - आधा लीटर
खोया - 250 ग्राम
बादाम कटे हुए - 1 कप
काजू कटे हुए - 1 कप
किशमिश साफ धुली हुई - 1 कप
मखाना - 3 कप
चिरौंजी - 2 चम्मच
गिरी - थोड़ी सी कटी या घिसी हुई
छुहारा कटे हुए - 5 से 6
केसर के रेशे - 6 से 7
चीनी - 150 ग्राम
इलायची पाउडर
देसी घी

ड्राई फ्रूट्स की खीर (Dry Fruits Kheer) बनाने की विधि

- सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें और इसे धीमी आंच पर खौलने दें।
- अब दूसरे पैन में देसी घी डालकर गैस पर चढ़ाएं और इसमें मखाना, कटी हुई गिरी और छुहारा को हल्का फ्राई कर लें।
- अब इसे प्लेट में निकालकर रख लें।
- पैन में घी डालकर उसमें इलायची के दानें डालें और हल्का गाढ़ा हुआ दूध उसमें डाल दें।
- इसके बाद फ्राई किए गए ड्राई फ्रूट्स दूध में मिला लें। बाद में किशमिश, काजू, बादाम, चिरौंजी भी मिला लें।
- अब धीरे-धीरे इसे चलाते रहें जिससे कि पैन में ये पकड़े नहीं।
- इसमें केसर मिला दें और खोया भी मिला दें। इन्हें अच्छे से मिक्स करें।
- अब सभी ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिक्स करते रहें और गाढ़ा होने दें। इतनी देर में ये खीर की तरह पककर तैयार हो जाएगा।
- गैस से पैन उतारने के बाद इसमें चीनी मिलाएं। तैयार है ड्राई फ्रूट्स की खीर (Dry Fruits Kheer) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।