24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में मक्खियां कर रही हैं आपको परेशान, इन नुस्खों से भगाए दूर

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में जब भी कभी नमी या मीठा गिरता हैं तो मक्खियां (Flies) भिनभिनाने लगती हैं। खासतौर से बरसात के दिनों में ये आसानी से देखा जा सकता है। ये मक्खियां अपने साथ कई बीमारियां भी लाती हैं और कई भी नहीं…

24GhanteOnline
May 8, 2026
2 min read

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में जब भी कभी नमी या मीठा गिरता हैं तो मक्खियां (Flies) भिनभिनाने लगती हैं। खासतौर से बरसात के दिनों में ये आसानी से देखा जा सकता है। ये मक्खियां अपने साथ कई बीमारियां भी लाती हैं और कई भी नहीं चाहेगा कि उनके घर में कोई बीमारी फैले। ऐसे में लोग बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि इन मक्खियों को दूर किया जा सकें, लेकिन वे आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन मक्खियों (Flies) को आसानी से दूर किया जा सकता हैं।

- मक्खियों से निजात पाने के लिए कॉटन बॉल को किसी तेज़ ख़ुशबूवाले तेल में डुबोकर दरवाज़े के पास रख दें। तेल की ख़ुशबू से मक्खियां (Flies) दूर भागती हैं।

- कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। उसकी महक से मक्खियां भाग जाएंगी।

- लैवेंडर, नीलगिरी, लेमनग्रास जैसे कुछ एसेंशियल ऑयल के दूसरे कई फ़ायदे तो हैं ही, साथ ही ये मक्खियों से भी छुटकारा दिलाता है। बेडरूम, किचन और घर में इन्हें छिड़कने से मक्खियां नहीं आतीं।

- एक सेब में कुछ लौंग को खोंस दें और ऐसी जगह पर रखें, जहां मक्खियां (Flies) लगती हों। मक्खियां लौंग की महक बर्दाश्त नहीं कर पातीं और भागने लगती हैं।

- एक बाउल में थोड़ा विनेगर लें। उसमें थोड़ा- सा डिटर्जेंट मिलाकर कमरे में रखें। मक्खियां उसकी तरफ़ आकर्षित होकर बाउल में जाएंगी और उसी में डूब जाएंगी।

- स्प्रे बॉटल में पानी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। जिन जगहों पर मक्खियां लग रही हों, वहां इसे स्प्रे कर दें। मक्खियां भाग जाएंगी।

- घर के प्रवेशद्वार पर एक प्लास्टिक बैग में पानी भरकर टांग दें। मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।

- घर में पोंछा लगाते समय पानी में कीटाणुनाशक लिक्विड मिलाएं। ब्लीच आधारित या क्लोरीन आधारित क्लीनर सबसे अच्छा विकल्प है। इससे मक्खियां नहीं लगेंगी।

- कचरे को सही तरी़के से डिस्पोज़ करें। डस्टबिन को हमेशा ढंककर रखें।

- अपने भोजन, फल- सब्ज़ियों को हमेशा ढंककर रखें। इससे मक्खियां लगेंगी ही नहीं

- मक्खियों के प्रकोपवाली जगह पर दालचीनी रखें। दालचीनी की महक से मक्खियां नफ़रत करती हैं और इससे दूर भागती हैं।

- यूवी ट्रैप अल्ट्रा वायलेट ट्रैप मक्खियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीक़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…