हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने ज्वाइन नहीं किया ड्यूटी, नीतीश सरकार ने दिया तीसरा मौका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान डॉ. नुसरत परवीन (Dr Nusrat Parveen) नकाब पहनकर मंच पर पहुंची थीं, जिसे मुख्यमंत्री ने फोटो नहीं आयेगा कहते हुए…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान डॉ. नुसरत परवीन (Dr Nusrat Parveen) नकाब पहनकर मंच पर पहुंची थीं, जिसे मुख्यमंत्री ने फोटो नहीं आयेगा कहते हुए अपने हाथों से हटा दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड और कश्मीर तक राजनीति गरमा गई थी। डॉक्टर नुसरत परवीन (Dr Nusrat Parveen) ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। पहले ज्वाइनिंग के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर ज्वाइनिंग की तारीख अब 7 जनवरी तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि 20 और 31 दिसंबर की आखिरी तारीख बीत जाने के बाद भी डॉ. नुसरत ने ज्वाइन नहीं किया था। इधर झारखंड सरकार भी नुसरत को आकर्षक ऑफर दे चुकी हैं।
फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं नुसरत (Dr Nusrat Parveen)
पटना के सरकारी तिब्बी कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. महफूजुर रहमान ने दावा किया कि आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के परिवार ने कन्फर्म किया था कि वह जल्द ड्यूटी जॉइन करेंगी। डॉ. नुसरत उसी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट हैं। डॉ. रहमान ने मीडिया को बताया कि परवीन (Dr Nusrat Parveen) के परिवार ने कन्फर्म किया है कि वह शनिवार को ड्यूटी जॉइन करेंगी।
रहमान ने कहा था कि मैंने परवीन के पति, रिश्तेदारों और उनके क्लासमेट्स से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि वह 20 दिसंबर को ड्यूटी जॉइन करेंगी। उन्हें पहले सरकारी तिब्बी कॉलेज और हॉस्पिटल जॉइन करना होगा। बाद में उन्हें उनकी पोस्टिंग की जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों और क्लासमेट्स ने मुझे भरोसा दिलाया है कि वह ड्यूटी जॉइन करेंगी।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि संबंधित महिला डॉक्टर ड्यूटी जॉइन नहीं करेंगी। जब पत्रकारों ने उन रिपोर्ट्स के बारे में पूछा कि कोलकाता की रहने वाली आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन (Dr Nusrat Parveen) ने हिजाब घटना के बाद सरकारी नौकरी करने से मना कर दिया है, तो मंगल पांडेय ने कहा कि मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
