24 घण्टे ऑनलाइन

सुबह उठते ही करें ये काम, चेहरे को मिलेगा निखार

महंगे और कॉस्मेटिक आइटम्स की मदद लेती हैं। लेकिन रोजाना अगर प्राकृतिक चीजों की मदद ली जाए तो बेहतरीन निखार (Glow) आसानी से पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जिन्हें रोजाना सुबह के समय…

24GhanteOnline
November 12, 2025
2 min read

महंगे और कॉस्मेटिक आइटम्स की मदद लेती हैं। लेकिन रोजाना अगर प्राकृतिक चीजों की मदद ली जाए तो बेहतरीन निखार (Glow) आसानी से पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जिन्हें रोजाना सुबह के समय किया जाए तो खूबसूरत त्वचा की चाहत को पाना आसान हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

ठंडे पानी से चेहरा धोना

सबसे आसान काम जो आप हर सुबह उठने के बाद कर सकती हैं, वह है अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। यहां तक कि अगर आप घर से बाहर कदम नहीं रख रही हैं, तो भी अपना चेहरा धोना और उसे साफ रखना, प्राकृतिक रूप से चमक को बढ़ाता है। चेहरे को धोने से पूरी रात त्वचा पर बनने वाले अतिरिक्त तेल को साफ किया जा सकता है। मगर हां, हमेशा याद रखें कि कभी भी अपने चेहरे पर नहाने वाले साबुन के इस्तेमाल से साफ न करें।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए सबसे अच्‍छी मानी जाती है। यह चेहरे को पूरी तरह से साफ कर देती है। सलाह दी जाती है कि आप अपने चेहरे को पहले साफ करें और फिर इसके बाद आप इस प्राकृतिक फेस पैक को लगाएं। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे से सभी प्रकार की गंदगी और धूल को हटा सकती है। बेहतर परिणाम के लिए आप इस फेस पैक में थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं।

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन, स्‍किन को पूरी तरह से हाइड्रेटेड रखता है। आप एक कटोरे में थोड़ा सा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर उसमें ग्लिसरीन डालकर पेस्‍ट बना सकती हैं। फिर इसे एक छोटी बोतल में स्थानांतरित करें और इसे ठंडे स्थान पर स्टोर करें। चेहरे को धोने और फेस पैक लगाने के बाद आप ग्‍लिसरीन को चेहरे पर लगा सकती हैं। अगर आपको मुंहासे हैं, तो इसे रोज़ाना चेहरे पर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि ग्लिसरीन पिंपल्स के कारण होने वाले निशान को दूर कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…