24 घण्टे ऑनलाइन

सोने से पहले करें ये काम, आएगी मीठी नींद

लंबे समय तक काम करना, तनाव, सही डाइट का न होना या कुछ मानसिक बीमारियों के कारण भी नींद (Sleeping) प्रभावित होती है। सोने की कोशिश करना और कोशिश के बाद भी नींद का न आना काफी निराशाजनक होता है। इन बिमारियों में लाभदायक…

24GhanteOnline
February 9, 2026
2 min read

लंबे समय तक काम करना, तनाव, सही डाइट का न होना या कुछ मानसिक बीमारियों के कारण भी नींद (Sleeping) प्रभावित होती है। सोने की कोशिश करना और कोशिश के बाद भी नींद का न आना काफी निराशाजनक होता है।

इन बिमारियों में लाभदायक होता है ये दूध, जाने फायदे


ऐसे लोगों के लिए योगा (Yoga) के कुछ पोज बहुत काम आएंगे। तो आइए जाने ये पांच पोज कौन से हैं जो रात की अच्छी नींद (Sleeping) दिलाने में मदद करेंगे।

1- एक दीवार के पास कंबल डालें। अब दीवार के विपरीत कूल्हे सटा कर बैठ जाएं फिर दीवार के विपरीत अपने पैरों को स्विंग करें। आप को जिस भी पोजिशन में आराम महसूस हो उसी पोजिशन में आर्म को रखें। यदि आप अपने पैरों को गिरते हुए पाएं तो आप अपनी एड़ियों को एक साथ बांध सकते हैं। यह पोजिशन आपको काफी आराम दिलाएगा। थके हुए पैरों के लिए एक सटीक पोजिशन की तरह ये काम करता है।

2- लाश मुद्रा यानी शवासन सबसे प्रभावी योग माना गया है खास कर नींद न आने की समस्या में ये बेहद कारगर है। अपनी पीठ के बल लेट जाएं और आँखें बंद कर लें और अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें। यह आपको आराम करने और रात में अच्छी नींद लेने में मददगार साबित होगा।

3- यह सुखासन का रूपांतर है, इसमें आप पैर को क्रॉस कर बैठते हैं। आगे की ओर आपकी बाहें झुकी रहती हैं। यह तनाव को कम करता और ये हिप्स को भी मूवमेंट देता है।

4- कमरे में अपने बिस्तर पर सीधे बैठें। बैठे के लिए यह जरूरी नहीं कि आप अपनी रीढ़ की हड्डी को बहुत सीधा या कंधों को बहुत टाइट करने की जरूरत नहीं। अब अपनी सांस और अपने शरीर के हर हिस्से पर ध्यान दें। किसी चीज या प्लानिंग के बारे में सोचने की जरूरत नहीं बल्कि आप अपने रक्त प्रवाह और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें और इससे दिमाग फिजूल की चीजों से हट जाएगा और आपको ध्यान में लीन कर देगा। आखिरकार आप अपने पोज को शवासन में बदल सकते हैं।

अगर है शरीर में दर्द, ये योगासन देंगे राहत

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…