24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ में स्नान के बाद जरूर करें ये काम, पितृदोष हो जाएंगे दूर

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुए महाकुंभ मेले का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। कुंभ स्नान पापों से मुक्ति पाने…

24GhanteOnline
January 24, 2025
2 min read

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुए महाकुंभ मेले का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। कुंभ स्नान पापों से मुक्ति पाने का एक पावन अवसर होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कुंभ स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति व मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ के दौरान कुछ उपायों को करने से पितृदोष से भी मुक्ति मिलने की मान्यता है।

महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान पितृदोष से मुक्ति का उपाय-


1. महाकुंभ (Maha Kumbh) में स्नान के बाद हाथ में थोड़ा सा गंगाजल लेकर पितरों को अर्पित करें। इसके बाद अपनी भूलचूक के लिए पितरों से क्षमा याचना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।

2. कुंभ में स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए दान-पुण्य भी करना चाहिए।

3. पितरों का आशीष प्राप्त करने के लिए महाकुंभ में गरीब व जरूरतमंदों की सामार्थ्यनुसार सेवा करें। इसके अलावा आप श्राद्धकर्म व पिंडदान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

4. मान्यता है कि कुंभ मेले में साधु-संतों की सेवा करने से भी पितर प्रसन्न होते हैं और जातक को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

पितृदोष के दुष्प्रभाव:


1. कहा जाता है कि जिस घर में पितृ दोष होता है, वहां परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

2. नौकरी व व्यापार में परेशानियां आती हैं।

3. घर के आंगन, दरारों या टूटे गमलों में पीपल का पेड़ उगना पितृदोष का संकेत है।

4. शास्त्रों के अनुसार, पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति को लाख कोशिशों के बाद भी वंश आगे बढ़ाने में दिक्कतें आती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…