24 घण्टे ऑनलाइन

आंखों में होती है जलन, तो इन उपायों से पाएं राहत

वो आँखें (Eye) ही हैं जो हमारी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं और इनसे ही इस ख़ूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। यानि आँख नहीं, तो कुछ नहीं। इसलिर ज़रूरी है कि आँखों की देखभाल की जाए ताकि हमेशा इस ख़ूबसूरत दुनिया का दीदार कर…

24GhanteOnline
January 29, 2026
3 min read

वो आँखें (Eye) ही हैं जो हमारी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं और इनसे ही इस ख़ूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। यानि आँख नहीं, तो कुछ नहीं। इसलिर ज़रूरी है कि आँखों की देखभाल की जाए ताकि हमेशा इस ख़ूबसूरत दुनिया का दीदार कर सकें और आपकी ख़ूबसूरती भी बनी रहे। लेकिन प्रदूषित वातावरण, धूल-मिट्टी, पूरे दिन टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के सामने बैठे रहना ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। जिसके कारण आंखों में दर्द, जलन और चुभन ( Eye Irritation) जैसी समस्या से हम ग्रसित हो जाते हैं। आँखों में खुजली होना काफी गम्भीर समस्या होती है। इससे आपकी आँखें लाल और काफी सूजी हुई हो जाती हैं। आइए जानते हैं आँखों में जलन के उपाय यानि आंखों में जलन (Eye Irritation) से कैसे छुटकारा पाएं।

# सुबह-सुबह नंगे पांव ओस पड़ी हरी घास पर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

# ठंडी सिकाई से आँखों को तुरंत आराम मिलता है, किसी सूती कपड़े को ठन्डे पानी में भिगोकर आँखों पर रखें, इसके लिये चाय की ठंडी थैलियों का भी उपयोग किया जा सकता है। फ़्रिज में रखकर ठंडा करके इन थैलियों को दिन में 3 या 4 बार 10 -10 मिनिट के लिए आँखों पर रखने से जल्दी आराम मिलता है।

# आधुनिक शोधों के अनुसार ग्रीन टी आँखों के लिए बहुत फ़ायदेमंद हैं। इसमें केटेचिंस नामक एंटीआक्सीडेंटस होते हैं, जो आँखों की रक्षा करते हैं।

# आंखों की जलन को दूर करने के लिए विटामिन ‘ए’ का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए गाजर, आम, पपीता, आजवाइन, रसदार फल, दूध और मक्खन का प्रयोग करना चाहिए।

# गुलाब जल सिर्फ आपकी सुन्दरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि आँखों की खुजली भी दूर करता है। गुलाब जल से अपनी आँखों को धोएं या इसकी कुछ बूंदों को आँखों में डालें, तुरंत आराम मिलेगा।

# आँखों की देखभाल के लिए योग और प्राणायाम करें। विशेष रूप से अनुलोम विलोम और प्राणायाम करें, क्योंकि ये नाज़ुक आँखों के लिए बेस्ट रिज़ल्ट लाता है।

# आंखों में सूजन और जलन की समस्या को दूर करना है तो आलू को कद्दूकस करके अपने आंख पर लगाएं। इसे आप तीन दिन तक रात को कुछ मिनट के लिए करें। फिर देखिएगा इसका फायदा।

# घर में रखे हुये ठन्डे दूध को रुई में लेकर आँखों पर रखें और इस प्रक्रिया को दिन में दो बार सुबह और शाम को करें।

# एलोवेरा से भी आँखों की परेशानी से आराम पाया जा सकता है, एलोवेरा के रस में शहद और सुगन्धित चाय को मिलाकर आँखों को धोने से खुजली में आराम मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…