24 घण्टे ऑनलाइन

वैलेंटाइन डे पर करें ये ट्रेंडी मेकअप टिप्स, पार्टनर हो जाएगा फिदा

वैलेंटाइन डे (valentine's day) प्यार के इजहार का दिन है और इसे यादगार बनाने की तमन्ना हर किसी के दिल में होती है. इस स्पेशल दिन के लिए ऐसी चाहत होना लाजिमी भी है, क्योंकि यही वह दिन है,जो ताउम्र एक मीठी याद बनकर याद आता…

24GhanteOnline
February 13, 2026
2 min read

वैलेंटाइन डे (valentine's day) प्यार के इजहार का दिन है और इसे यादगार बनाने की तमन्ना हर किसी के दिल में होती है. इस स्पेशल दिन के लिए ऐसी चाहत होना लाजिमी भी है, क्योंकि यही वह दिन है,जो ताउम्र एक मीठी याद बनकर याद आता रहता है. तो फिर न करिए इंतजार और इन ट्रेडी मेकअप टिप्स (makeup tips)  के जरिए इस दिन को खुशगवार बनाने की तैयारी में जुट जाइए.

नो मेकअप लुकः


कहते हैं न जो खूबसूरती सादगी में हो उसका कोई जवाब नहीं है. अगर आपको अधिक मेकअप से परहेज है और आप अपनी सादगी से पार्टनर को कायल करना चाहती है तो आप 'नो मेकअप लुक ट्रेंड को वैलेंटाइन डे पर कैरी कर सकती हैं. इस मेकअप लिए फेस पर कंसीलर और फाउंडेशन का बेस लगाएं. इसके बाद लाइट पिंक कलर का क्रीम ब्लशर, आंखों में लाइट पिंक कलर का क्रीमी आईशैडो और फिर मस्कारा लगाएं. इस लुक को फाइनल टच देने के लिए लाइट शेड लिपस्टिक लगाएं.

रोज गोल्ड शिमर मेकअपः


वैलेंटाइन डे पर आंखों की खूबसूरती के लिए आप रोज गोल्ड शिमर आई मेकअप को कैरी कर सकती हैं. यह आपको क्लासी लुक देगा. अक्सर दीपिका पादुकोण इस लुक में नजर आती हैं. इस मेकअप में लाइनर का इस्तेमाल करने से बचें. इसमें केवल मस्कारा और डार्क शैड लिपस्टिक ही आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी है. वैलेंटाइन 2021 में इस ट्रेंड को पार्टनर या ब्वॉयफ्रैंड के साथ के साथ डेट पर जाने के लिए भी कैरी कर सकती हैं. इससे आप स्टाइलिश, अटरेक्टिव और ग्लैमरस लगेंगी.

कलर्ड आईलाइनरः


इन दिनों कलर्ड आईलाइनर ट्रेंड में हैं. वैलेंटाइन डे पर हिरनी जैसी खूबसूरत आंखों के लिए आप कलर्ड आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस खास दिन के लिए आप शिमर ब्लू आईलाइनर के संग लाइट शेड लिपस्टिक शेड लगाएं. ये कॉम्बिनेशन इस दिन को और भी खास बना देगा.

स्मोकी आई मेकअपः


इन दिनों ब्राउन स्मोकी आई मेकअप काफी ट्रेंड में हैं. वैलेंटाइन डे पर शानदार और स्टाइलिश लुक के लिए आप ब्राउन स्मोकी आई मेकअप पर भरोसा कर सकती हैं. इस मेकअप के साथ आप न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाएं. स्मोकी आई मेकअप के साथ न्यूड लिप कलर आपको बेहद एलीगेंट लुक देगा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…