घर में मौजूद इन चीजों से पाएं डेड स्किन से निजात
प्रदूषण की वजह से स्किन (Dead Skin) में धूप, धूल जमा हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर एक्ने, मुहांसे और स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वालो को किसी भी मौसम में सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से…
प्रदूषण की वजह से स्किन (Dead Skin) में धूप, धूल जमा हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर एक्ने, मुहांसे और स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वालो को किसी भी मौसम में सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से पार्लर में जाकर फेशियल, क्लीनअप जैसे महंगे ट्रीटमेंट चेहरे पर करवाकर पैसे वेस्ट करने पड़ते है। घर में मौजूद कुछ चीजों के इस्तेमाल से बिना पैसे खर्च किये आप स्किन (Dead Skin) की तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
स्किन केयर के लिए आप लाल मसूर की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते है। मसूर दाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका पेस्ट बनाने से पहले दाल को सॉफ्ट करने के लिए रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें, दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे अपने फेस पाए 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको वर्जिन ऑलिव ऑयल के साथ चीनी को मिलाना होगा। जैतून का तेल आपके चेहरे पर बहुत अच्छा असर दिखाएगा क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है। दूसरी ओर, चीनी से मालिश करने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होती हैं जो आपके चेहरे के निखार को बढ़ाती हैं।
स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए ओट्स का इस्तेमाल कर सकते है। ओट्स को ग्राइंड करके उसको आटा बना लें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज हैं। ओट्स मुंहासों और सूजन वाली स्किन प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए अच्छी मानी जाती हैं। बारीक पिसे हुए ओट्स को शहद और पानी के साथ मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें या फिर नारियल तेल, जैतून के तेल या बादाम के तेल के साथ बॉडी स्क्रब भी कर सकते हैं।
स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए संतरे के छिलके को कुछ दिनों के लिए धूप में सुखा लें। फिर पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में हल्दी और शहद को मिलकर एक पेस्ट बना लें और फिर पेस्ट को अपने फेस पर पांच से दस मिनट तक अच्छे से मसाज करें।
बेसन और हल्दी का स्क्रब बेसन का इस्तेमाल अक्सर डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का केमिकल कंपाउंड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। बेसन और हल्दी में गुलाब जल या नींबू के रस को मिला कर चेहरे पर लगा सकते है। ये बेहतरीन स्किन केयर रेमेडी है जो स्किन में ग्लो लाने में मदद करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
