सिर्फ 20 दिन…और आँखों के नीचे के डार्क सर्कल हो जायेंगे फुर्र
हर इंसान को अपने चेहरे की ख़ूबसूरती बहुत पसंद होती हैं। और चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं आँखें। लेकिन आजकल की जीवनशैली में नींद की कमी और हमेशा गैजेट्स पर आँखें होने के कारण आँखों के नीचे काले घेरे (Dark…
हर इंसान को अपने चेहरे की ख़ूबसूरती बहुत पसंद होती हैं। और चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं आँखें। लेकिन आजकल की जीवनशैली में नींद की कमी और हमेशा गैजेट्स पर आँखें होने के कारण आँखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) बनने लगते हैं, जिन्हें डार्क सर्कल भी कहा जाता हैं। जिससे चेहरे की सुन्दरता में कमी आती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन डार्क सर्कल (Dark Circles) से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
टमाटर
डार्क सर्कल (Dark Circles) दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।
आलू
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद कर सकती हैं। दो आलू को एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इन्हें छील लें और पीसकर जूस निकाल लें। रोज रात को सोने से पहले एक रुई के टुकड़े को इस जूस में भिगोकर आंखों के काले घेरों पर लगायें। सुबह इन्हें गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें। सुधार देखने के लिए इस उपचार को लगातार दो हफ्तों के लिए रोज करें।
2 चम्मच चाय की पत्ती को थोड़े से पानी में 2 मिनिट के लिए उबाल ले। फिर छान ले। इस पानी को 2 भागो में बाट ले। एक हिस्से को फ्रीजर में रख कर ठंडा करे। और दुसरे को हल्का गरम ही रहने दे। अब इस गरम पानी में रुई डुबो कर 2 मिनिट के लिए आँखों के नीचे रखे। फिर 2 मिनिट बाद ठन्डे पानी में रुई डुबो कर सेक करे। इस तरह 5 बार ठंडा गरम का सेक करे। ध्यान दे ये हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करे।
एक मोटे खीरे का एक टुकड़ा काटें। अब इन टुकड़ों को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें तथा इसे धीरे धीरे अपने काले घेरों पर मलें। वैकल्पिक तौर पर खीरे को पीस लें और इसके गूदे में एक चम्मच नींबू का रस मिश्रित कर दें। अब इस गूदे का प्रयोग अपनी आँखों के नीचे के डार्क सर्कल्स पर करें और इसे 15 मिनट के लिए इसी तरह रहने दें। अब इसे ठन्डे पानी से धो लें। अगर आप इसका प्रयोग रोजाना करें तो काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकती हैं।
शहद और बादाम का तेल
बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने के पहले आंखों के आसपास लगाएं और सारी रात लगा रहने दें। सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें। हर रोज इस नुस्खे को आजमाने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल दूर हो जाएगा।
संतरे का रस और ग्लिसरीन
संतरे का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाएं और इस पेस्ट को हर रोज आंखों और आस पास के एरिया पर लगाएं। यह डार्क सर्कल से निजात दिलाने का प्रभावशाली तरीका है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
