24 घण्टे ऑनलाइन

अदरक के छिलके होते है बेहद फायदेमंद, फेंकने से पहले जान लें इसका इस्तेमाल

अपने कई औषधि गुणों और स्वाद की वजह से अदरक (Ginger) का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं। चाय या सब्जी बनाते समय अदरक का इस्तेमाल किया जाता हैं और इसके छिलके (Ginger Peels) हटाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक की…

24GhanteOnline
September 12, 2025
3 min read

अपने कई औषधि गुणों और स्वाद की वजह से अदरक (Ginger) का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं। चाय या सब्जी बनाते समय अदरक का इस्तेमाल किया जाता हैं और इसके छिलके (Ginger Peels) हटाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक की तरह ही उनके छिलके भी बहुत काम के हैं जिसमें पोटैशियम, मैग्नीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की वजह से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अदरक के इन छिलकों (Ginger Peels)को फेंकने की बजाय कई तरीकों से इस्तेमाल में ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अदरक के छिलकों के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्टीम्ड वेजिटेबल में करें प्रयोग

अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में ब्रोकली, आलू, मशरूम, पनीर आदि चीजों को स्टीम कर खाते हैं तो आप इन छिलकों (Ginger Peels) की मदद से इनका स्वाद और फ्लेवर बढ़ा सकते हैं। इसके लिए जब आप वेजिटेबल स्टीम करें तो इन छिलकों को भी साथ में डाल दें और बाद में निकाल लें। स्वाद के साथ-साथ यह खाने के न्यूट्रिशनल वैल्यू को भी बढ़ाएगा।

काढा में करें प्रयोग

आप जब भी अदरक को छीलें तो इसके छिलकों (Ginger Peels)का फ्रिज में जमा करें। जब भी आपको काढ़ा बनाना हो तो आप इन छिलकों को पानी में उबालें और नमक, काली मिर्च मिलाकर पिएं। इसका इस्तेमाल मसालेदार, जिंजर स्मूदी बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

चाय बनाने में करें प्रयोग

जब भी आपको अदरक की चाय पीने का मन करे तो आप इसे कुछ मिनट के लिए पानी में उबालें और इसे चाय में मिलाकर पिएं। अगर आप स्ट्रॉग जिंजर पील टी पीना चाहते हैं तो छिलकों को गर्म पानी में डूबा रहने दें। इस तरह आपकी चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बढ़ेगे जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने का काम करेंगे।


खाद की तरह करें प्रयोग

आपको बता दें कि अदरक के छिलके में भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है जो फूल वाले पौधों के लिए बहुत अच्छी खाद हो सकता है। इसलिए अगली बार अदरक के छिलकों को फेंकने की बजाय इसका इस्तेमाल अपने पौधों में खाद के रूप में कर सकते हैं।

खांसी की दवा के रूप मे

अगर आप खांसी से परेशान हैं या गले में खुजली हो रही है तो आप अदरक के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और खांसी होने पर इसका पेस्ट या पाउडर बनाकर प्रयोग में लाएं। इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और रोज सुबह शाम इसका सेवन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…