24 घण्टे ऑनलाइन

घर सजाते समय न करें ये गलतियां

हर कोई अपने घर की सजावट (House Decoration) करता हैं और इसे आशियाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता हैं। सभी इसके लिए बहुत खर्चा भी करते हैं और अनोखे आईडिया से घर का आकर्षण बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के…

24GhanteOnline
December 2, 2025
3 min read
घर सजाते समय न करें ये गलतियां

हर कोई अपने घर की सजावट (House Decoration) करता हैं और इसे आशियाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता हैं। सभी इसके लिए बहुत खर्चा भी करते हैं और अनोखे आईडिया से घर का आकर्षण बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में या फिर ओवरएक्साइटमेंट में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके घर की चमक और रौनक को छीन सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको घर सजाते (House Decoration) समय की गई उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी हैं।

मैचिंग रंगों का इस्तेमाल

यदि आप घर को कलर करवा रहे हैं, तो एक बात दिमाग़ में बैठा लें कि घर की सारी दीवारों पर मैचिंग कलर करवाने का ट्रेंड बीते ज़माने की बात है। इसलिए अलग-अलग हल्के रंगों के साथ प्रयोग करें। यदि आपको डार्क रंगों से विशेष प्यार हो, तो किसी एक दीवार पर इसका इस्तेमाल करें। रंगों को और मोहक बनाने के लिए फर्नीचर और परदे के फैब्रिक को दीवार के कलर्स के साथ कोऑर्डिनेट करें।


 

home decor tips,home decor tips in hindi,mistakes while decorating ,घर की सजावट, साज सज्जा के टिप्स, सजावट के दौरान गलतियां

दीवार को फोटोज़ से भर देना

कुछ लोग दीवारों पर ज़रूरत से ज़्यादा फोटो सजा देते हैं। परिवार के साथ बिताए पल बहुत ख़ूबसूरत होते हैं, लेकिन पूरे दीवार को फोटोज़ से भर देना सही नहीं है। इससे बचने के लिए छह-आठ तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिविंग रूम या बेडरूम में लगाएं।

ग़लत लैंपशेड का चुनाव

कभी-कभी हम लैंपशेड की डिज़ाइन और स्टाइल को देखकर इतने आकर्षित हो जाते हैं कि लिविंग रूम के साइज़ का ध्यान रखे बिना ही लैंपशेड चुन लेते हैं। इससे बचने के लिए डेकोर स्टाइल व साइज़ का ध्यान रखते हुए लैंपशेड चुनें।


home decor tips,home decor tips in hindi,mistakes while decorating ,घर की सजावट, साज सज्जा के टिप्स, सजावट के दौरान गलतियां

आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल

घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। आर्टिफिशियल फूलों से सजावट हॉलिडे होम्स या बीच हाउसेस में ही अच्छी लगती है। यदि आप अपने घर में इनका इस्तेमाल करेंगी, तो ये किसी सस्ते सैलून का एहसास दिलाएंगे। यदि आप फूलों से घर सजाना चाहती हैं, तो थोड़े पैसे ख़र्च करें और ताज़े फूलों का इस्तेमाल करें।

ग़लत साइज़ के कालीन का प्रयोग

कालीन घर को सुंदर व भव्य दिखाने में मदद करते हैं, लेकिन छोटे कमरे में बहुत बड़ा कालीन इस्तेमाल करने से कमरा और छोटा दिख सकता है। अतः सिटिंग एरिया को ध्यान में रखते हुए कालीन का चुनाव करें, बाकी जगहों को अनकवर्ड रखें। इससे कमरा खुला-खुला व बड़ा दिखेगा।

ऐंटीक चीज़ों का प्रदर्शन करने की आदत

हो सकता है कि होम डेकोर के लिए पुराने फर्नीचर्स और सजावटी वस्तुओं का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल आपको ख़ूब भाता हो, पर ये घर आनेवाले मेहमानों को भी पसंद आएं, यह ज़रूरी नहीं। आपके ज़िंदगीभर के कलेक्शन के प्रदर्शन से आपका घर अस्त-व्यस्त लग सकता है। अतः यदि आपके पास ऐंटीक चीज़ों का बहुत बड़ा ख़ज़ाना है, तो उनका प्रदर्शन स्मार्ट तरी़के से करें। लिविंग रूम को म्यूज़ियम बनाने की बजाय, घर की सजावट की थीम से मेल खाते शो पीसेस ही रखें। कुछ चीज़ों को रीडिज़ाइन करके भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…