24 घण्टे ऑनलाइन

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

हर महिला सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं। ज्यादा मेकअप करें या ना करें, लेकिन महिलाएं लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल जरूर करती हैं जो उनके होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही…

24GhanteOnline
September 27, 2026
4 min read
लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

हर महिला सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं। ज्यादा मेकअप करें या ना करें, लेकिन महिलाएं लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल जरूर करती हैं जो उनके होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आकर्षक लुक देने में मदद करें। पूरे चेहरे की रौनक लिपस्टिक से ही नजर आ सकती है अगर आप इसका सही से इस्तेमाल करें। मगर महिलाएं लिपस्टिक लगाते समय कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे चेहरे का नूर बिगड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको लिपस्टिक लगाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

फटे और रूखे होंठ

कई महिलाएं अपने होंठों को बिना देखे ही सीधे उस पर लिपस्टिक (Lipstick) लगा लेती है। अगर होंठ रूखे या फटे होंगे तो लिपस्टिक लगाने के बाद उसमें दरारें नजर आयेंगी। इसलिए जब भी अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाएँ उससे पूर्व उन्हें स्क्रब कर लें। इसके लिए चीनी में शहद मिलाएँ और अपने होंठों पर रगड़ लें। इससे होंठों पर जमी हुई मृत त्वचा अपने आप निकाल जाएगी।

मॉइस्चराइजर लगाए

लिपस्टिक (Lipstick) भले ही कितनी अच्छी क्यों न हो, आपको उसे लगाने से पहले अपने होंठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। मॉइस्चराइजर लगाने से होंठों की नमी बरकरार रहती है और उसके कारण लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।

फाउंडेशन या कंसिलर का करें इस्तेमाल

हमारे होंठों का रंग अलग होता है और जो हम लिपस्टिक लगाते हैं, उसका रंग उससे काफी अलग होता है। इसलिए अगर आप चाहतीं हैं कि आपने जिस रंग में लिपस्टिक खरीदी है, आपको वही रंग अपने होंठों पर भी दिखाई दे तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा फाउंडेशन या कंसिलर अपने होंठों पर भी लगाएँ। इससे आपकी लिपस्टिक का रंग बहुत ही अच्छा दिखाई देगा और स्क्रब या मॉइस्चराइज़र लगने के बाद भी अगर होंठ थोड़े फटे हुए हैं तो वह भी छूप जाएगा।

एक से ज्यादा कोट लगाए

देखा जाता है कि महिलाएं लिपस्टिक का सिर्फ एक ही कोट अपने होंठों पर लगाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि आपको लिपस्टिक को अपने होंठों पर लम्बे समय तक बनाए रखना है तो इसके 2-3 कोट जरूर लगाने चाहिए। इसका भी एक तरीका है। पहले लिपस्टिक का एक कोट लगा लें। फिर उस पर पाउडर लगाएँ और उसके बाद दूसरा कोट लगायें। इस तरह लिपस्टिक लगाने से वह लंबे समय कायम रहती है।

आउटलाइन सही ढंग से बनाने

लिपस्टिक के पहले लीप लाइनर से होंठों पर आउटलाइन बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आपके होंठ पतले हैं तो फिर आपको यह स्टेप बिलकुल भी नहीं भूलना है। पतले होंठ वाली महिलाओं को अपने होंठों से थोड़ा बाहर की तरफ लीप लाइनर लगाते हुए आउटलाइन बनानी चाहिए। अगर आपके होंठ थोड़े बड़े हैं तो लीप लाइनर को थोड़ा अंदर की ओर चलाएं।

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय जल्दबाजी ना करें

मेकअप के दौरान जहां मैट और शिमरी लिपस्टिक को तुरंत लगाया जा सकता है, वहीं लिक्विड लिपस्टिक लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके लिए आपको आउटलाइनिंग के बाद फिनिशिंग की भी ज़रूरत पड़ती है, इसलिए लिक्विड लिपस्टिक को लगाते टाइम जल्दबाजी बिल्कुल न करें। लिक्विड लिपस्टिक लगाने के लिए सिर्फ एक कोट ही काफी होता है। वहीं, ज्यादा लिपस्टिक लगाने से आपके होठों का टेक्सचर खराब हो सकता है।

टिशू पेपर का उपयोग करना

लिपस्टिक का फाइनल कोट लगाने के बाद यदि आपको यह महसूस होता है कि लिपस्टिक ज्यादा गहरी नजर आ रही है तो आप उसकी अतिरिक्त परत को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। टिशू पेपर पर लिपस्टिक लग रही है तो हल्का सा पाउडर और लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…