ठंड में पाएं परफेक्ट लुक, फॉलो करें ये फैशन टिप्स
सर्दी (Winter) के मौसम में आपको अलग-अलग स्टाइल (Style) ट्राय करने का मौका मिल जाता है। आप एक साथ कई ड्रेस को पहन सकते हैं। विंटर सीजन के इस एडवांटेज में यदि आपने सही तरीके से ड्रेस मैचिंग नहीं की तो स्टाइल किरकिरा भी हो…

सर्दी (Winter) के मौसम में आपको अलग-अलग स्टाइल (Style) ट्राय करने का मौका मिल जाता है। आप एक साथ कई ड्रेस को पहन सकते हैं। विंटर सीजन के इस एडवांटेज में यदि आपने सही तरीके से ड्रेस मैचिंग नहीं की तो स्टाइल किरकिरा भी हो सकता है। इसलिए विंटर में फैशन मिस्टेक (Fashion Mistake) करने से बचें। खासकर, वूलन कैप और मफलर को किस ड्रेस के साथ कैरी करना सही होगा। इस बात का भी ध्यान रखें।
वार्डरोब में हो 3 से 5 मफलर
वूलन कैप और मफलर का प्राइज ब्लेजर या स्वेटर की तरह ज्यादा नहीं होता। आप चाहें तो इनको अलग-अलग ड्रेस के हिसाब से भी खरीद सकते हैं। ये चीजें विंटर में आपको परफेक्ट लुक देने का काम करती हैं। इसलिए बजट हो तो, इनको खरीदने में कंजूसी न करें।आपको विंटर वार्डरोब में कम से कम 3-5 वूलन कैप और 3-5 मफलर रखने चाहिए। ताकि आप इनको अलग-अलग ड्रेस के साथ पहन सकें।
मफलर और कैप के अलग-अलग स्टाइल-
शॉर्ट लेंथ वाले मफलर, लॉन्ग लेंथ वाले मफलर, कलरफुल मफलर, चेक वाले मफलर। अलग-अलग स्टाइल वाले मफलर होने पर ही आप इन्हें स्वेटर, ब्लेजर या कोट के साथ कैरी कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार स्टाइलिश वूलन कैप भी ले सकते हैं।
मफलर के साथ मैचिंग
मफलर के साथ अच्छी बात यह है कि आप इसको किसी भी विंटर ड्रेस के साथ पहन सकते हैं। आपको मफलर की लेंथ और कलर व स्टाइल का ध्यान रखना होगा। मफलर को कभी भी हूडीज के साथ पहनने की भूल न करें।
वूलन कैप की स्टाइल
वूलन कैप मफलर की तरह लंबे समय से ट्रेंड में बनी हुई है। वूलन कैप को कई लोग हेयर स्टाइल बिगड़ने के डर से नहीं पहनते। जिन लोगों के सिर पर बाल कम हैं, उनके लिए यह विंटर गिफ्ट से कम नहीं है। हूडीज, स्वेटशर्ट के साथ वूलन कैप पहन सकते हैं। स्वेटर के साथ ऊनी टोपी पहनने के बाद मफलर को न पहनें। ब्लेजर के साथ वूलन कैप न ही पहनें तो सही रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
