24 घण्टे ऑनलाइन

फेशियल के बाद न करें ये काम, स्किन को होगा नुकसान

त्वचा को साफ न रखा जाए तो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। सबसे आम समस्या यह है कि पोर्स बढ़ने लगते हैं जो बेहद भद्दे नजर आते हैं। स्किन को साफ करने के लिए फेस क्लीन अप (Face Clean-up) करवाए। क्लीन अप करने के…

24GhanteOnline
May 7, 2026
3 min read

त्वचा को साफ न रखा जाए तो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। सबसे आम समस्या यह है कि पोर्स बढ़ने लगते हैं जो बेहद भद्दे नजर आते हैं। स्किन को साफ करने के लिए फेस क्लीन अप (Face Clean-up) करवाए। क्लीन अप करने के बाद स्किन एकदम साफ हो जाती है, जिससे त्वचा खिलने लगती है, लेकिन क्लीन अप के बाद भी आपको त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। फेस क्लीन अप के बाद अगर आप अपनी स्किन को पैंपर नहीं करेंगी तो आपको परेशानी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि क्लीन अप (Face Clean-up) के बाद क्या नहीं करना चाहिए।

फेशियल (Facial) और क्लीन अप (Face Clean-up) में अंतर


क्या आपको भी यह कंफ्यूजन है कि फेस क्लीनअप (Face Clean-up) और फेशियल में क्या अंतर होता है? इसका सबसे साधारण जवाब यह है कि आप हर हफ्ते क्लीन अप कर सकती हैं। इसमें त्वचा की गंदगी को साफ किया जाता है। साथ ही यह प्रोसेस फेशियल की मुकाबले कम समय लेता है। वहीं फेशियल में पोर्स को क्लीन किया जाता है। त्वचा को एक्सफोलिएट किया जाता है। त्वचा संबंधी कुछ समस्याओं को ध्यान में रखकर फेशियल किया जाता है। फेशियल की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। क्लीन अप कम पैसों में भी हो जाता है। इसके लिए ज्यादा पैसों की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

फेशियल हेयर रिमूव न करें


क्लीन अप (Face Clean-up) के बाद आपको फेशियल वैक्स नहीं करवानी चाहिए। इससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है। वैक्स करने से स्किन ओवर एक्सफोलिएट हो जाएगी। खासतौर पर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको खास ख्याल रखना चाहिए। फेस क्लीन अप के बाद वैक्स से स्किन इरिटेशन हो सकती है। इसलिए फेशियल हेयर रिमूव करने की न सोचें।

त्वचा को बार-बार न छूएं


खासतौर पर जब आपने फेस क्लीन अप करवाया हो। हमारे हाथ ज्यादातर गंदे रहते हैं। ऐसे में स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। गंदे हाथों के कारण त्वचा पर पिंपल्स हो सकते हैं।

साबुन का न करें इस्तेमाल


फेस क्लीन के बाद त्वचा पर साबुन नहीं लगाना चाहिए। साबुन से स्किन ड्राई हो जाती है। साथ ही स्किन का मॉइश्चर कम होने लगता है। सेंसिटिव स्किन पर खुजली हो सकती है। इसलिए खासतौर पर क्लीन अप के बाद साबुन के इस्तेमाल से बचें।

मेकअप न करें


क्लीन अप के बाद मेकअप करने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे स्किन डैमेज हो जाती है। कम से कम 24 घंटे तक त्वचा पर कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट ना लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…