महाकुंभ स्नान के दौरान ना करें इन नियमों की अनदेखी, मिलेगा पाप
हिन्दू धर्म में महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो सौभाग्य की प्राप्ति करवाता हैं। महाकुंभ का स्नान मां गंगा के साथ देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी दिलाता हैं। अगर आप भी कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं तो…
हिन्दू धर्म में महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो सौभाग्य की प्राप्ति करवाता हैं। महाकुंभ का स्नान मां गंगा के साथ देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी दिलाता हैं। अगर आप भी कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं तो आपको कुछ नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी हैं। नियमों की अनदेखी आपको पाप का भागीदार बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुंभ स्नान के उन्हीं नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं।
महाकुंभ (Maha Kumbh) का है यह विशेष नियम
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है। इसके अनुसार जब भी कुंभ स्नान के लिए जाएं तो वहां कुछ न कुछ त्याग कर ही आएं। यानी कि कोई ऐसी बात जो आपको या परिवार के अन्य सदस्यों को लगता हो कि यह सही आदत नहीं है। या फिर आपकी उस आदत से किसी का नुकसान होता हो तो महाकुंभ में स्नान के बाद उस आदत का त्याग करने का प्रण लें। इसके अलावा कुछ लोग अपने केशों का भी त्याग करते हैं यानी कि मुंडन करवाते हैं।
महाकुंभ (Maha Kumbh) में स्नान का ऐसा है विधान
यदि आप महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान करने के लिए जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि स्नान का विशेष नियम है। इसके लिए स्नान से पहले नदी को प्रणाम करें फिर पांव रखें फिर पुष्प और अपनी इच्छाशक्ति मुद्रा डालकर उसके बाद स्नान करें। स्नान के बाद किसी पुरोहित को वस्त्र आदि का दान जरूर करें। बता दें कि यह सनातनी परंपरा है। ऐसे दान के पीछे यह मान्यता है कि प्रत्येक 12 वर्ष पर होने वाले वाले कुंभ में हम बीते सालों में कमाया हुआ धन दान करते हैं।
महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान में इसे तो हरगिज न भूलें
महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान करने जा रहे हों या सामान्य दिनों में भी किसी पवित्र नदी में स्नान करने जा रहे हों तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसलिए कभी भी किसी भी नदी के समीप शौच, कुल्ला, कंघी करके बाल डालना, जल में क्रीड़ा करना, रतिक्रिया करना या फिर कपड़े धोने से हर हाल में बचना चाहिए। अन्यथा स्नान का तो कोई फल मिलता ही नहीं। साथ ही जातकों को जन्म-जन्मांतर तक इसका पाप भुगतना पड़ता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
