फेशियल के बाद ये काम करने से फेस हो जाएगा बरबाद
चेहरे से डेड स्किन हटाने और ग्लो लाने के लिए महिलाएं और पुरुष फेशियल (Facial) करवाते हैं। फेशियल करवाने से स्किन की डीप क्लीजिंग होती है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। फेशियल करवाने में हजारों रुपए खर्च होते हैं इसके…
चेहरे से डेड स्किन हटाने और ग्लो लाने के लिए महिलाएं और पुरुष फेशियल (Facial) करवाते हैं। फेशियल करवाने से स्किन की डीप क्लीजिंग होती है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। फेशियल करवाने में हजारों रुपए खर्च होते हैं इसके बावजूद भी कुछ लोग जब फेशियल करवाते हैं उसके बाद उनके चेहरे पर रेशेज के साथ दाने होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि फेशियल के बाद आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसके बाद आपके चेहरे पर दानों की जगह फेशियल का निखार आएगा।
फेशियल (Facial) करवाने के बाद न करें ये गलतियां
- फेशियल से चेहरा अंदर तक साफ होता है ऐसे में कभी भी फेशियल (Facial)के बाद मेकअप नहीं करना चाहिए। फेशियल करवाने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, ऐसे में कैमिकल युक्त मेकअप करने से स्किन पर रेशेज आ सकते हैं। फेशियल करने के कम से कम 12 घंटे तक मेकअप नहीं करना चाहिए।
- फेशियल (Facial)करवाने के बाद कम से कम 24 घंटे तक साबुन या फेस वॉस से चेहरा नहीं धोना चाहिए। फेशियल के बाद चेहरे पर साबुन लगाने से दाने हो सकते हैं। फेशियल करवाने के बाद साफ पानी या गुलाबजल से ही मुंह धोना चाहिए।
- फेशियल (Facial) करवाने के बाद कभी भी थ्रेडिंग या अपर-लिप नहीं करवाना चाहिए। आप थ्रेडिंग और अपर-लिप हमेशा फेशियल करवाने से पहले करें। अगर आप फेशियल के बाद थ्रेडिंग करवाएंगे तो इससे त्वचा पर कट लग सकता है।
- फेशियल (Facial) करवा के कम से कम 5 घंटे तक धूप और धूल में नहीं जाना चाहिए। धूप में जाने से चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।
- फेशियल (Facial)करवाने के तुरंत बाद क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि फेशियल से आपकी स्किन की डीप क्लीजिंग होने के साथ मॉइस्चराइजिंग भी हो जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
