24 घण्टे ऑनलाइन

सगाई के बाद न करें ये गलतियां, आ सकती हैं रिश्ते में दरार

शादी का बंधन अपनी मजबूती के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इस मजबूती को पाने में समय और भरोसा बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। अरेंज मैरिज में सगाई (Engagement) के बाद दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं और अपनी…

24GhanteOnline
March 6, 2026
3 min read

शादी का बंधन अपनी मजबूती के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इस मजबूती को पाने में समय और भरोसा बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। अरेंज मैरिज में सगाई (Engagement) के बाद दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं और अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के प्रयास करते हैं। दोनों शादी से पहले अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार इस समय के दौरान लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता हैं। सगाई (Engagement) से लेकर शादी तक का समय बेहद नाजुक होता हैं जिसमें की गई जरा सी व्यावहारिक गलती आपके रिश्ते पर बुरा असर डालती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय में आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

हुकुम चलाना

अक्सर होता है कि सगाई (Engagement) के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं। वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी अभी सिर्फ सगाई हुई है। लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे।

ज्यादा मिलना-जुलना

नया रिश्ते की एक्साइटमेंट के कारण अक्सर कपल ज्यादा मिलना-जुलना शुरू कर देते हैं। वैसे मिलने से एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका मिलता है, लेकिन आपको बता दें कि इससे ज्यादा बातें और इशूज भी ज्यादा होंगे। ज्यादा मिलने का नुकसान ये होगा कि अभी एक-दूसरे को ठीक से जाना भी नहीं है और इस बीच कही हुई कोई गलत बात रिश्ते में कलह की वजह बन सकती है।

फ्लर्ट करने से बचें

अगर आपको फ्लर्टिंग की आदत है तो खुद पर कंट्रोल करने का समय आ गया है। अपनी इस आदत को सगाई के बाद बदलने की कोशिश करें। आपकी मंगेतर को दूसरी लड़कियों से आपका फ्लर्ट करना बुरा लग सकता है। इससे आपकी इमेज उनके सामने खराब हो सकती है और वो शादी का फैसला बदल भी सकती हैं।

पार्टनर रोए तो चिल्लाए नहीं

कई बार भावुक लोग रिलेशनशिप में हर बात पर रोने लग जाते हैं और ऐसे हालात में सामने वाला पार्टनर उन पर चिल्लाने भी लगता है। दरअसल, रोना भावुक लोगों की प्रवृति का हिस्सा माना जाता है, जिसे वे चाहकर भी रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में नाराज होने के बजाय उन्हें चुप कराए और फिर लड़ाई या झगड़े को प्यार से खत्म करने की कोशिश करें।

एक-दूसरे का सम्मान करें

इन सब के अलावा एक-दूसरे का सम्मान करें। यानी एक-दूसरे की हर भावना को तवज्जो देना सीखें। कोशिश करें कि आपके किसी व्यवहार से आपके पार्टनर का आत्मसम्मान न आहत होने पाये। इन बातों का ख्याल रखते हुये ही आप अपने रिश्ते को मजबूती दे पायेंगे। फिर वह मंगनी से शादी के बीच का नाज़ुक वक़्त हो या उसके बाद की सारी ज़िंदगी।

पार्टनर को न बदलें

कभी-कभी लोग अपने मुताबिक पार्टनर को बदलने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका पार्टनर बदल जाएगा और रिश्ते में सब कुछ ठीक चलता रहेगा। लेकिन ऐसा माना जाता है कि ये वजह रिश्ते को असफलता की ओर ले जाती है। आपका पार्टनर जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। ऐसा करने से आपका नया रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…