घर में मौजूद इन चीजों से करें हेयर फॉल का ट्रीटमेंट
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। बदलते मौसम में हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या बेहद आम है। ऐसे में अगर घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों को इस्तेमाल किया जाए तो हेयर फॉल के साथ साथ बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नीम…
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। बदलते मौसम में हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या बेहद आम है। ऐसे में अगर घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों को इस्तेमाल किया जाए तो हेयर फॉल के साथ साथ बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नीम का इस्तेमाल सदियों से शरीर, बाल और स्किन की तमाम समस्याओं के लिए किया जाता रहा है।
नीम औषधिय गुणों से भरपूर होता है। अगर नीम की पत्तियों का हेयर पैक या इसे उबाल कर पानी का इस्तेमाल बालों में किया जाए तो हेयर फॉल के साथ साथ बालों की तमाम समस्याओं में आराम देता है। इतना ही नहीं अगर किसी को बालों की स्कैल्प में किसी प्रकार का संक्रमण हो या फिर अन्य समस्या हो तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
खाने में स्वाद और खुशबु को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या में आराम दे सकता है। अगर सुबह पांच से छह करी पत्तों को चबा चबा कर खाया जाए तो इससे हेयर फॉल में राहत मिलती है। करी पत्ते में पाये जाने वाला बीटा कैरोटीन और प्रोटीन बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और अन्य समस्या में आराम देता है।
इसके अलावा अगर बालों में प्याज के रस से मालिश करें तो हेयर फॉल (Hair Fall) से छुटकारा मिलता है। इसके लिए प्याज को छिलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस निकाल लें। इस रस में नारियल के तेल से मालिश करें।
इसके अलावा बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बाल शाईनी तो होते ही हैं साथ में ग्रोथ बढ़ती है और बाल मजबूत होते है व कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो इसकी पत्ती तोड़ कर अच्छे से साफ कर लें। इसका पीला हिस्सा निकल लें। पत्ते को दोनो कोनों से काट लें। बीच के हिस्से को काट कर चम्मच की मदद से जेल को एक कटोरी में निकाल लें। फिर इसमें कैस्टर ऑयल को मिक्स करके बालों में लगा लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
