इंस्टेंट निखार के लिए घर में करें ये फेशियल, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
चेहरे को हेल्दी और ग्लोईंग बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरुरत होती है। इसके लिए आप कॉफी फेशियल की हेल्प ले सकती है। इससे न पार्लर में होने वाले महंगे खर्चो से बचाएगा बल्कि केमिकल फ्री होने की वजह से कोई साइड इफेक्ट भी…
चेहरे को हेल्दी और ग्लोईंग बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरुरत होती है। इसके लिए आप कॉफी फेशियल की हेल्प ले सकती है। इससे न पार्लर में होने वाले महंगे खर्चो से बचाएगा बल्कि केमिकल फ्री होने की वजह से कोई साइड इफेक्ट भी नही होगा। कॉफी फेशियल (Coffee Facial ) से आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा और स्किन सॉफ्ट होगी। साथ ही चेहरे पर तुरंत निखार आएगा।
घर पर कॉफी फेशियल (Coffee Facial ) करने के लिए ऐसे तैयार करें क्लींजर
कॉफी क्लींजर बनाने के लिए दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे कॉटन बाल में लगाकर धीरे धीरे स्किन पर लगाएं। इससे पांच मिनट तक सर्कुलर मोशन में रब करें। फिर चेहरे को धो लें।
दूसरा स्टेप स्क्रब
कॉफी स्क्रब तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच ब्राउन शुगर और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को पांच मिनट तक धीरे धीरे हल्के हाथों से स्क्रब करें।
तीसरा स्टेप फेस मास्क
कॉफी फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर पंद्रह से बीस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
चौथा स्टेप मसाज
कॉफी मसाज करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर पांच से दस मिनट तक मसाज करें।
अगर चेहरे पर टैनिंग, ब्लैकहेड्स और डेड सेल्स है तो महीने में एक बार फेस मास्क लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
