महाशिवरात्रि के पहले भारी भीड़ के कुशल प्रबंधन के लिए तैयारियां तेज, ग्राउंड पर उतरे अधिकारी
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का दिव्य, भव्य आयोजन अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर अग्रसर है। ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के पहले तीर्थराज प्रयागराज में स्नान करने की इच्छा से प्रतिदिन…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का दिव्य, भव्य आयोजन अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर अग्रसर है। ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के पहले तीर्थराज प्रयागराज में स्नान करने की इच्छा से प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में स्नानार्थियों का तांता प्रवेश कर रहा है। सीएम योगी (CM Yogi) के विजन को मिशन मानकर आखिरी मुख्य स्नान पर्व से पूर्व वीकएंड व प्रमुख स्नान पर्व के पूर्व के दिनों में जुटने वाली अपार भीड़ के कुशल प्रबंधन के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए विधिवत प्लान तैयार कर धरातल पर उतारा जा रहा है। इसे समुचित तरीके से लागू करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस बात को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए ग्राउंड जीरो पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
विधिवत प्लान के आधार पर हो रहा कार्य
प्रयागराज के डीएम रवीन्द्र मांदड़ (DM Ravindra Mandhad) ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी के विजन अनुसार, रेलवे-एयरपोर्ट, रोडवेज के माध्यम से और दोपहिया-चौपहिया पार्किंग के माध्यम से आखिरी स्नान पर्व के पूर्व श्रद्धालुओं के आवागमन में वृद्धि हुई है। सीएम योगी का विजन था कि महाकुम्भ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु देश-दुनिया से आकर पुण्य की डुबकी लगाएंगे, ऐसे में इसको लेकर विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किया गया था। महाकुम्भ में भारी भीड़ को देखते हुए विधिवत प्लान तैयार किया गया था जिसको धरातल पर उतारते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यह यात्रा सुखद रहे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तमाम तरीके के प्रयास किए जा रहे हैं। आखिरी स्नान पर्व को देखते हुए इन प्रयासों में तेजी लाई जा रही है।
लगातार ऑन फील्ड रहकर अधिकारी-कर्मचारी कर रहे मॉनिटरिंग
प्रयागराज के डीएम रवीन्द्र मांदड़ (DM Ravindra Mandhad) के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सभी अधिकारी-कर्मचारी ऑन फील्ड रहकर मॉनिटर कर रहे हैं। उनके अनुसार, हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं के फीडबैक के अनुसार उस पर काम करके श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाया जाए और अनुभव को अच्छा किया जाए।
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है। वीकएंड्स, पीक डे व अवकाश के दिनों में ट्रैफिक डायवर्जन की स्कीम को पुलिस लगाती है। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों को भी ब्रीफ करके सचेत किया गया है। उनके अनुसार, जहां पर भी समस्या आ रही है उसके निराकरण के प्रयास जारी हैं।
सीएम योगी खुद कर कर रहे मॉनिटरिंग, समन्वय से कार्यों को किया जा रहा पूरा
स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं सभी का अनुभव अच्छा रहे इसके लिए खुद सीएम योगी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में, शहर के सभी बॉर्डर्स पर जिलों के साथ अच्छा समन्वय व तालमेल स्थापित किया जा रहा है। मांदड़ ने बताया कि कहीं पर भी डायवर्जन को लागू करने के लिए डीएम, एसपी से भी लगातार संवाद बना हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पावन डुबकी, सीएम योगी भी रहे संग
उन्होंने बताया कि एडीजी जोन व कमिश्नर की अध्यक्षता में यह कार्य निरंतर जारी हैं जिससे अच्छा समन्वय स्थापित हुआ है और इसके माध्यम से लगातार चर्चा करके सभी कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
