24 घण्टे ऑनलाइन

सोशल मीडिया पर छाया दिव्य-भव्य महाकुम्भ, टॉप ट्रेंड में रहा माघ पूर्णिमा का महापर्व

महाकुम्भ नगर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य और भव्य नज़ारा सोशल मीडिया पर छाया रहा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और आध्यात्मिक उल्लास के बीच, #माघ_पूर्णिमा_महाकुम्भ एक्स (ट्विटर) पर नंबर वन…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य और भव्य नज़ारा सोशल मीडिया पर छाया रहा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और आध्यात्मिक उल्लास के बीच, #माघ_पूर्णिमा_महाकुम्भ एक्स (ट्विटर) पर नंबर वन ट्रेंड करता रहा। इस पवित्र अवसर पर आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे पूरे देश में उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया।

गूंजते रहे जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष


त्रिवेणी तट पर आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। स्नान के दौरान ‘हर हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अद्भुत नज़ारे को श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे महाकुम्भ की दिव्यता और भव्यता चारों ओर फैल गई।

श्रद्धालुओं ने बताया जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव


इस आयोजन की भव्यता को और भी खास बनाया पुष्पवर्षा ने हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं के मन को प्रफुल्लित कर दिया। संगम के जल में आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। कई यूजर्स ने इसे ‘जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव’ बताया।

योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सबने की सराहना


महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्था को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। लोग योगी सरकार की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने देश-विदेश के लोगों को भी इस दिव्य आयोजन से जोड़ दिया।

सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, जयकारों से गूंजा तीर्थराज


बता दें कि महाकुम्भ में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह समागम हर किसी को मोह रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश दूर-दूर तक पहुंच रहा है कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर आज भी जीवंत और प्रभावशाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…