गंदे-मैले पर्दे बिना धोए ही हो जाएंगे क्लीन, ट्राई करें ये माइंड ब्लोइंग ट्रिक
नवरात्रि के साथ ही त्यौहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अब दिवाली भी ज्यादा दूर नहीं। वैसे भी दिवाली की तैयारियां तो महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं और इसका शुभारंभ होता है घर की डीप क्लीनिंग के साथ। घर के…
नवरात्रि के साथ ही त्यौहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अब दिवाली भी ज्यादा दूर नहीं। वैसे भी दिवाली की तैयारियां तो महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं और इसका शुभारंभ होता है घर की डीप क्लीनिंग के साथ। घर के कोने-कोने में जमी गंदगी से लेकर पायदान, पर्दे (Curtains) , चादर सब कुछ अच्छे से क्लीन किया जाता है। वैसे कुछ भी कहो ये सफाई का काम है तो बड़ा बोरिंग और काफी थका देने वाला भी। लेकिन कुछ मजेदार हैक्स हैं जो आपके काम को जरा आसान बना सकते हैं। ऐसा ही एक हैक आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसमें आप अपने गंदे-मैले पर्दों (Curtains) को बिना धोए ही क्लीन कर सकते हैं। तो चलिए इस टाइम सेविंग ट्रिक के बारे में जानते हैं।
सबसे पहला काम, पर्दों (Curtains) से हटाएं जिद्दी धूल
दरवाजे पर लटके रहने से पर्दों (Curtains) पर धूल की मोटी परत जम जाती है जिसकी वजह से ये काफी गंदे दिखने लगते हैं। ऐसे में सबसे पहले इनपर जमी धूल को साफ करना जरूरी है। पर्दों पर जमी धूल को साफ करने के लिए सबसे पहले उन्हें नीचे उतारें और फिर झटककर या किसी डंडे से पीटते हुए उन पर जमीं धूल को निकालें। इसके बाद एक-एक पर्दे को अच्छे से फैलाएं और फिर वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करते हुए इन पर धूल-मिट्टी को क्लीन करें।
स्टीम क्लीनिंग से चमकाएं पर्दा (Curtains)
पर्दे (Curtains) को बिना धोए ही चमकाने के लिए आप स्टीम क्लीनिंग की भी हेल्प ले सकती हैं। वैक्यूम क्लीनर से पर्दे पर जमी धूल-मिट्टी को क्लीन करने के बाद, इसे स्टीम क्लीन करें। इससे अगर पर्दे पर कहीं पर भी कोई दाग होगा तो वो रिमूव हो जाएगा।
स्टीम क्लीनिंग करने के लिए स्टीमर में थोड़ा सा व्हाइट विनेगर डालें और फिर पर्दे के दाग वाले हिस्से को अच्छे से स्टीम करते हुए क्लीन करें। इसके अलावा पूरे पर्दे पर भी हल्की सी स्टीम क्लीनिंग करें।
धूप में सुखाकर करें इस्तेमाल
शुरू के दो स्टेप्स करने के बाद आपके पर्दे (Curtains) क्लीन हो जाएंगे लेकिन एक लास्ट स्टेप करना बेहद जरूरी है। दरअसल पर्दों को साफ करने के बाद लगभग 3 से 4 घंटे के लिए धूप में जरूर सुखाएं। ऐसा करने से पर्दों के सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और साथ ही अगर पर्दों से किसी भी तरह की गंदी स्मेल आ रही होगी, तो वो भी खत्म हो जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
