नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव लेकिन..., दिलीप जायसवाल के बयान से बिहार में हलचल
पटना। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सीएम का चेहरा कौन होगा ये बीजेपी संसदीय बोर्ड तय करेगा? दिलीप जायसवाल के इस बयान के बाद बिहार में नीतीश कुमार सीएम का चेहरा…
पटना। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सीएम का चेहरा कौन होगा ये बीजेपी संसदीय बोर्ड तय करेगा? दिलीप जायसवाल के इस बयान के बाद बिहार में नीतीश कुमार सीएम का चेहरा होंगे या नहीं इसे लेकर पेंच गहराता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इतना तय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा लेकिन सीएम चेहरा पर फैसला एनडीए के घटक दल मिलकर करेंगे।
सीएम चेहरा घोषित करने पर दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि करने वाला सब ऊपर वाला भगवान है, ‘नीतीश कुमार का नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई काम नहीं है इसलिए केवल निशांत पर बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे मगर CM चेहरा कौन होगा? यह बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड और एनडीए के सभी घटक दल मिलकर फैसला करेंगे। आप हमसे कह रहे हैं कि सीएम चेहरा आज ही बना दीजिए।
आपको बता दें कि दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) का यह बयान नीतीश के बेटे निशांत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर उनकी अगुवाई में ही चुनाव मैदान में उतरेगा और वे फिर से सत्ता में वापसी करेंगे।
SSP ने 57 दारोगा के खिलाफ शुरू की जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
निशांत अपनी माता मंजू सिन्हा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां निशांत कुमार ने उम्मीद जताई कि बिहार चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
निशांत कुमार सियासत से लेकर अपने पिता की सीएम उम्मीदवारी और बिहार सरकार के कामकाज तक, हर मुद्दे पर बगैर किसी लागलपेट के बोल रहे हैं। वह खुलकर सामने तो आ गए हैं लेकिन सियासी डेब्यू का सवाल रहस्यमयी अंदाज में ‘अरे छोड़िए’ कहकर टाल जा रहे हैं। निशांत कुमार सियासत में एंट्री की लाइन के करीब खड़े हैं। इतने करीब की कभी भी एंट्री कर जाएं लेकिन फिर भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
