24 घण्टे ऑनलाइन

500-1100 रुपए में घर बैठे लगाएं संगम में डुबकी..., कुंभ में 'डिजिटल' गंगा स्नान का धंधा

महाकुंभनगर। महाकुंभ (Maha Kumbh) अपने आखिरी दौर में हर कोई पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कई लोग भीड़, ट्रेन टिकट की दिक्कत और लंबी दूरी पैदल चलने के चलते परेशान हैं। इसी बीच सोशल…

24GhanteOnline
February 22, 2025
2 min read

महाकुंभनगर। महाकुंभ (Maha Kumbh) अपने आखिरी दौर में हर कोई पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कई लोग भीड़, ट्रेन टिकट की दिक्कत और लंबी दूरी पैदल चलने के चलते परेशान हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'डिजिटल स्नान' का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में बताया गया है कि बिना प्रयागराज आए भी लोग कुंभ स्नान कर सकते हैं।

कैसे होता है 'डिजिटल स्नान'?


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति यह सेवा दे रहा है, जिसके तहत श्रद्धालु अपनी पासपोर्ट साइज तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजते हैं। फिर वह व्यक्ति उन तस्वीरों का प्रिंटआउट निकालकर संगम में प्रतीकात्मक रूप से डुबकी लगवाता है। इसके लिए वो 1100 रुपये चार्ज करता है।

वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @echo_vibes2 से 19 फरवरी को पोस्ट किया गया, जिसमें एक युवती इस स्टार्टअप को दिखाती है। वीडियो में दीपक गोयल नाम का व्यक्ति नजर आता है, जो खुद को प्रयागराज का बताता है। वह हाथ में कई तस्वीरें लिए हुए कहता है कि वह महाकुंभ (Maha Kumbh) में डिजिटल स्नान कराता है। बस वॉट्सऐप से अपनी फोटो भेजनी होती है, फिर वह उसका प्रिंटआउट निकालकर संगम में स्नान करा देता है।

Video



 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Garvita Sharma (@echo_vibes2)


जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे श्रद्धा से जुड़ी भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया, तो कुछ ने कहा कि क्या वाकई ऐसा करने से स्नान का फल मिलेगा? कई लोगों को स्टार्टअप के नाम पर पैसे कमाने का यह तरीका पसंद नहीं आया है। वीडियो देखकर एक शख्स ने लिखा कि आप सनातन धर्म का मज़ाक बना रहे हैं, आपको शर्म नहीं आती? इस पर चैनल की तरफ से जवाब दिया गया कि मेरी सेवा की वजह से अब तक 12,000 लोगों को फायदा मिल चुका है।

महाकुंभ की भीड़ ने बोर्ड परीक्षा पर लगाई ब्रेक, प्रयागराज में 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित


सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बिना प्रयागराज गए ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर सकते हैं। बस 500 रुपए भेजिए और अपनी फोटो व्हाट्सएप करिए। इसके बाद आपकी फोटो की फोटोकॉपी गंगा में प्रवाहित कर दी जाएगी, और पुण्य आपके खाते में दर्ज हो जाएगा!

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…