24 घण्टे ऑनलाइन

धोती-पैंट स्टाइल का यह लुक बनाएगा आपको स्टाइलिश

आज के समय में हर इंसान चाहता है कि उसका लुक कुछ इस तरह का हो कि सभी की आँखों की आकर्षित करें और कोई भी उनकी प्रशंसा किये बिना रह ना पाए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा स्टाइल जो कई सालों से चला आ रहा हैं लेकिन…

24GhanteOnline
August 18, 2025
2 min read

आज के समय में हर इंसान चाहता है कि उसका लुक कुछ इस तरह का हो कि सभी की आँखों की आकर्षित करें और कोई भी उनकी प्रशंसा किये बिना रह ना पाए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा स्टाइल जो कई सालों से चला आ रहा हैं लेकिन उसको पहनने का अंदाज आपको आज भी फैशनेबल बनाता हैं।

हम बात कर रहे हैं धोती-पैंट (Dhoti) स्टाइल की। जिसमें आजकल पारंपिक धोती के साथ फैशन डिजाइनर नित नए प्रयोग करते रहते हैं। आजकल त्यौहारों के अवसर पर सिंपल से लेकर क्रॉप टॉप, एंब्रॉयडर्ड या शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती पैंट या स्कर्ट का चलन है। तो आइये जानते हैं इस फैशन से जुडी कुछ बातें।

* पुरुष भी धोती (Dhoti) को कुर्ते या बंद गले के कोट के साथ मिक्स कर रहे हैं। धोती स्कर्ट या धोती पैंट की खूबी यह है कि यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही तरह के लुक्स में जचता है।

आप अपने मुताबिक टैंक टॉप या स्ट्रैप टी-शर्ट के साथ पहन सकते हैं। या फिर इसे शॉर्ट और लॉन्ग कुर्ते के साथ भी मैच कर सकते हैं। फेस्टिव सीज़न हो या पार्टी, इन्हें अपनाकर आप भी स्टाइलिश डूड बन सकते हैं।

* इसके साथ ही आप खादी की धोती पैंट (Dhoti) को कॉटन टॉप के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। इससे आप दिन भर आरामदायक महसूस कर पाएंगे। सिंपल टॉप या फ्रिल्स टॉप के साथ धोती पैंट कॉन्फिडेंट दिखाने में मदद करता है।

दिन के समय एक्सेसरीज कम से कम पहनें। पार्टी या किसी उत्सव में जाने के लिए यह अच्छा चयन हो सकता है।

* टॉप या धोती पैंट पर इयररिंग्स या एक्सेसरीज को न पहने तो ज्यादा अच्छा लगेगा। आप फ़ॉर्मल या कॉलर नेक शर्ट के साथ धोती पैंट पहन सकती है।

साथ ही इस पर स्टाइलिश बेल्ट का प्रयोग भी कर सकती है। इसके साथ फ्लैट्स, जूतियां, नॉर्मल हील्स या हाई हील्स पहन सकती हैं। फिर देखिए आगे पीछे मुंडे चक्कर लगाते हुए नजर आएंगे।

* गर्मियों में कूल लुक पाने की खातिर खादी के लॉन्ग कुर्ते पर खादी की धोती पैंट पहन सकते हैं। एंब्रॉयडर्ड शॉर्ट और लॉन्ग कुर्ते के अलावा असिमिट्रिकल कुर्ते के साथ भी धोती पैंट को ट्राई कर सकते हैं। चाइनीज कॉलर या सिंपल कुर्ते के साथ भी और ज्यादा स्मार्ट दिखा जा सकता है। एक्सेसरी में लेदर ब्रेसलेट पहने। फुटवेयर में स्नीकर्स, कोल्हापुरी चप्पल या फिर लोफर्स पहन सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…