24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रमाण: धर्मेंद्र प्रधान

महाकुम्भ नगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में शामिल होने को सौभाग्य बताया।…

24GhanteOnline
February 16, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में शामिल होने को सौभाग्य बताया।

उन्होंने (Dharmendra Pradhan) कहा, "हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाकुम्भ 2025 में भाग लेने का अवसर मिला। हम यहां आकर बेहद खुश हैं"

अविस्मरणीय अनुभूति


त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने के बाद धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा, महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है। एकता के महाकुम्भ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है। मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है। हर हर गंगे।

दिल्ली वाले सीएम योगी को खत्म करना चाहते हैं…, महाकुंभ पर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मंत्रियों ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…