मौनी अमावस्या के लिए किए जा रहे मकर संक्रांति से भी वृहद इंतजाम
महाकुम्भनगर : मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर श्रद्धालुओं के लिए मकर संक्रांति से भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। यह बात बुधवार को डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने संगम में पुण्य स्नान के बाद कहीं। डीजीपी…
महाकुम्भनगर : मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर श्रद्धालुओं के लिए मकर संक्रांति से भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। यह बात बुधवार को डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने संगम में पुण्य स्नान के बाद कहीं। डीजीपी ने संगम पर सभी तैयारियां परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीजीपी ने सुगम यातायात और साफ सफाई के लिए मैनपॉवर बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
वीआईपी और आम सभी लोगों को एक सामान सुविधाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट ने आज पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इससे पहले डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने संगम में डुबकी लगाई और सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान मकर संक्रांति से भी वृहद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने (DGP Prashant Kumar) संगम तट पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं को भी वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो वीआईपी को उपलब्ध हैं। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाया गया है, ताकि किसी को कोई असुविधा न होने पाए।
विदेशी श्रद्धालु ने की सराहना
स्नान के दौरान डीजीपी से दक्षिण अफ्रीका के एक श्रद्धालु ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। श्रद्धालु ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं और धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
