महाकुंभ में श्रद्धालु जीआइएस आधारित क्यूआर कोड का कर रहे उपयोग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस बार के महाकुम्भ में आये हुए श्रद्धालुओं की मदद के लिए जीआइएस आधारित क्यूआर कोड (QR Code) की व्यवस्था ऊर्जा विभाग द्वारा की गयी है। इस…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस बार के महाकुम्भ में आये हुए श्रद्धालुओं की मदद के लिए जीआइएस आधारित क्यूआर कोड (QR Code) की व्यवस्था ऊर्जा विभाग द्वारा की गयी है। इस तकनीक का लाभ उठाकर श्रद्धालु अपने विछुड़े परिजनो से पुनः मिल रहे, अपने खोये सामान को फिर से प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने (AK Sharma) कहा कि इस बार के कुम्भ मेले की व्यवस्था में मानवीय पुरुषार्थ, मशीन और आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने भी कुम्भ मेले में की गयी व्यवस्थाओं का मुक्तकण्ठ से प्रसंशा कर रहे हैं।
उन्होंने (AK Sharma) कहा कि इस तकनीक के माध्यम से महाकुंभ मेले में खोये हुए किसी के पिता जी मिल गये, किसी का भाई मिल गया, किसी को सही रास्ता मिल गया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग ने इस बार मेला क्षेत्र में 50 हजार से अधिक बिजली के खंभों में जीआईएस मैपिंग आधारित भौगोलिक जगह चिन्हित करके क्यूआरकोड स्थापित किया है। हर खंभे को एक संख्या दी गई है। जो उस पर लिखी है। खंभे की संख्या बताने से उसकी लोकेशन यानी जगह मालूम पड़ जाती है।
मेले में यदि आपका कोई भी प्रिय व्यक्ति बिछड़ गया हो या अन्य कोई समस्या हो तो पुलिस या प्रशासन के नज़दीक के सहायता काउंटर अथवा हेल्पलाइन पर अपने खंभे की संख्या और अपनी समस्या बताने पर प्रशासन के अधिकारी या पुलिस आप तक पहुँचकर आपकी मदद कर रहे या फिर अपने स्मार्ट फ़ोन से कोड को स्कैन करने से एक फॉर्म खुलेगा, उसमें अपना नाम, फ़ोन नंबर और समस्या भरकर सबमिट करने प्रशासन आप तक स्वतः पहुँचकर आपकी मदद कर रहा।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में बिजली के खम्भे में लगा क्यूआर कोड श्रद्धालुओं की समस्या का त्वरित समाधान कर सकता है। अभी तक देश-विदेश से आये हुए कई तीर्थ-यात्रियों ने इस तकनीक का लाभ लिया है और उन्होंने इस तकनीकी व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार की प्रसंशा की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
