महाकुम्भ में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं लेजर लाइट शो का आनंद
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन संस्कृति के सबसे बड़े समागम, महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य - भव्य आयोजन पिछले 38 दिनों से चल रहा है। महाकुम्भ के अवसर पर प्रयागराज में कई तरह के भव्य आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन संस्कृति के सबसे बड़े समागम, महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य - भव्य आयोजन पिछले 38 दिनों से चल रहा है। महाकुम्भ के अवसर पर प्रयागराज में कई तरह के भव्य आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में यमुना बोट क्लब के काली घाट पर लेज़र लाइट शो (Laser Light Show) का प्रदर्शन 11 जनवरी से हो रहा है। अब तक लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालु लेजर लाइट शो का आनंद ले चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग की ओर से ये लेजर शो प्रयागराजवासियों के लिए एक सौगात है। प्रयागराज के महात्म और महाकुम्भ (Maha Kumbh) की गाथा पर आधारित लेजर शो शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसका प्रदर्शन महाकुम्भ के बाद भी नियमित तौर पर होता रहेगा।
5 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रत्येक दिन देखते हैं लेजर शो
महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य – भव्य आयोजन एक ओर तो प्रयागराजवासियों के लिए आत्मसम्मान और गौरव का विषय है, साथ ही महाकुम्भ शहर वालों को कई तरह की सौगात भी दे जाता है। महाकुम्भ की ऐसी ही सौगात है लेजर लाईट शो। जिसका प्रदर्शन यमुना बोट क्लब के पास काली घाट पर शाम 7 बजे और 8 बजे नियमित तौर पर हो रहा है। 40 मिनट की अवधि का लेजर शो तीर्थराज प्रयागराज के महात्म और महाकुम्भ की पौराणिक कथा पर आधारित है।
शो की आर्गनाइजर टेम्फ्लो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अंकुर चौधरी का कहना है कि 11 जनवरी से लेजर शो का नियमित प्रदर्शन हो रहा है। प्रत्येक दिन कम से कम 5 से 6 हजार लोग शो का आनंद लेते हैं। कभी - कभी ये संख्या 10 हजार से भी अधिक हो जाती है। अब तक महाकुम्भ में लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालु लेजर शो को देख और सराह चुके हैं।
महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद भी चलता रहेगा लेजर लाइट शो
अंकुर चौधरी का कहना है कि लेजर शो का आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से हो रहा है। प्रयागराज के महात्म की गाथा का ये लेजर शो महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद भी नियमित तौर पर चलता रहेगा। प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में भी ये शो आकर्षण का केंद्र होगा। काली घाट, यमुना जी के तट पर इस शो का प्रदर्शन दर्शकों के लिये पूरी तरह फ्री आफ कॉस्ट है।
57 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी अल्कलाइन वाटर से भी बेहतर गंगा जल
उन्होंने बताया कि शाम के समय फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कालिंदी और बोट क्लब के पास शो का प्रदर्शन प्रयागराजवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव दे रहा है। वाटर स्क्रीन पर लेजर लाइट से प्रयागराज और महाकुम्भ की कथा का प्रदर्शन दर्शकों को आस्था, भक्ति के साथ सुखद अनुभूति भी दे रहा है। साथ ही ये शो युवा पीढ़ी को नई तकनीकी के माध्यम से सनातन आस्था की प्राचीन परंपरा से जोड़ने का एक अनूठा और सफल प्रयास भी साबित हो रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
