साहब दो जगह के मतदाता हैं... तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, ऑनलाइन दिखाए सबूत
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर वेरिफिकेशन को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। इस विवाद में सबसे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) घेरे में आए थे, उन पर आरोप था कि उनके पास दो दो अलग-अलग EPIC नंबर हैं,…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर वेरिफिकेशन को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। इस विवाद में सबसे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) घेरे में आए थे, उन पर आरोप था कि उनके पास दो दो अलग-अलग EPIC नंबर हैं, जिस पर बीजेपी ने उन पर जमकर आरोप लगाए थे। अब इसी घेरे में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी आ चुके हैं। उन पर भी दो अलग-अलग EPIC नंबर होने का दावा किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक बार फिर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने दावा किया बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग-अलग जगहों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है और उनके पास दो अलग-अलग ईपिक (EPIC) कार्ड भी हैं।
बता दें सिर्फ इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने विजय कुमार का दो अलग अलग वोटर आईडी मीडिया को दिखाया। दोनों ईपिक का डिटेल ऑनलाइन चेक करके भी दिखाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में विजय कुमार सिन्हा का नाम पटना और लखीसराय, दोनों जगहों पर जिले के बूथ संख्या 231 में क्रम संख्या 274 पर भी उनका नाम शामिल है। इसके लिए ईपिक नंबर IAF3939337 जारी किया गया है।
विजय सिन्हा ने किया उम्र घोटाला- तेजस्वी (Tejashwi Yadav)
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा “बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। ये चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ऑनलाइन भी है। नई वोटर लिस्ट, जो सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष को दी गई है। ये नई लिस्ट में भी है। तो अब इसमें कौन फ्रॉड कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए। सिर्फ़ दो ही चीज़ें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फ्रॉड है या बिहार के डिप्टी सीएम फ्रॉड हैं। बस यही दो चीज़ें हो सकती हैं।”
सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले !
–साहब दो जगह के मतदाता हैं - लखीसराय और बांकीपुर, पटना
– साहब ने दोनों जगह SIR फॉर्म भी भरा है ।
– दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है।महत्पूर्ण सवाल है कि यह कैसे हुआ ?
–क्या वे पिछले चुनावों में दोनों जगह वोट दे… pic.twitter.com/HbAMaRSev2
— Bihar Congress (@INCBihar) August 9, 2025
‘मैंने अपना जवाब भेज दिया’- तेजस्वी (Tejashwi Yadav)
तेजस्वी (Tejashwi Yadav) का कहना था कि एसआईआर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का यह हाल है। मेरा मामला आया तो मीडिया ट्रायल हुआ। मैंने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है। उसके बावजूद मुझे दोबारा नोटिस भेजा गया। क्या विजय कुमार सिन्हा को चुनाव आयोग नोटिस जारी करेगा। इनको तो दो जगह से नोटिस मिलना चाहिए। एक पटना जिले और दूसरा लखीसराय जिले से।
दो दो वॉटर आईडी मिलने के बाद मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहें हैं। अब डिप्टी सीएम का नाम भी दो अलग-अलग जगहों पर होने के दावे से SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चर्चा तेज हो गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
