24 घण्टे ऑनलाइन

राज्यसभा को मिलेगा नया उपसभापति, हरिवंश की वापसी मुश्किल

इस साल राज्यसभा को नया उपसभापति मिल सकता है। वजह ये है कि मौजूदा उपसभापति हरिवंश (Harivansh) का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। हरिवंश जेडीयू से दो बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। ऐसे में अब जेडीयू ने तय किया है कि…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
राज्यसभा को मिलेगा नया उपसभापति, हरिवंश की वापसी मुश्किल

इस साल राज्यसभा को नया उपसभापति मिल सकता है। वजह ये है कि मौजूदा उपसभापति हरिवंश (Harivansh) का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। हरिवंश जेडीयू से दो बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। ऐसे में अब जेडीयू ने तय किया है कि वो तीसरी बार हरिवंश को राज्यसभा नहीं भेजेगी। पार्टी हरिवंश की जगह किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेजेगी। ऐसे में राज्यसभा के उपसभापति के लिए चुनाव होना तय है।

हरिवंश (Harivansh) 2018 से राज्य सभा के उपसभापति है लेकिन तीसरी बार उसकी राज्य सभा में वापसी मुश्किल है क्योंकि जेडीयू इस बार जातिगत समीकरणों को देखते हुए किसी दूसरे नेता को राज्यसभा भेजना चाहती है।

सांसद हरिवंश (Harivansh) को तीसरी बार राज्यसभा मिलना मुश्किल


इस साल अप्रैल में बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली होंगीं। हालांकि इन पांच में से चार सीटों पर एनडीए का जीतना तय है जिसमें से य दो सीटें जेडीयू के खाते में जाएंगी। ऐसे में जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की राज्यसभा में फिर से सीट मिलनी तय है और वो मोदी सरकार में मंत्री बने रहेंगें।

लेकिन जेडीयू के दूसरे सांसद हरिवंश (Harivansh) को तीसरी बार राज्यसभा मिलनी मुश्किल है। क्योंकि उनको राज्य सभा के दो कार्यकाल मिल चुके हैं। हरिवंश को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है लेकिन, 2018 में उनको उपसभापति बनाने का प्रस्ताव बीजेपी की तरफ से आया, जिसका नीतीश कुमार ने समर्थन किया। लेकिन बाद में नीतीश और हरिवंश के रिश्ते खट्टे-मीठे रहे।

2022 में जब नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो कर महागठबंधन की बिहार में सरकार बनाई तब हरिवंश ने उपसभापति पद से इस्तीफा नहीं दिया। हरिवंश का तर्क था कि वो संवैधानिक पद पर हैं लिहाजा इस्तीफा देना ठीक नहीं। हालांकि तब जेडीयू के नेताओं ने तब हरिवंश की आलोचना भी की थी। बताया जाता है कि हरिवंश को लेकर जेडीयू की वो नाराजगी अभी तक बरकरार है। उपसभापति के पद को लेकर जेडीयू नेताओं का कहना है कि उपसभापति कौन होगा ये फैसला करने का काम बीजेपी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…