24 घण्टे ऑनलाइन

आलू पालक की स्वादिष्ट सब्जी, बच्चे हो या बड़े सभी को आती हैं पसंद

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता हैं जिसे किसी भी प्रकार की सब्जी के साथ मिलाकर खाया जा सकता हैं। लेकिन कुछ सब्जियों के साथ आलू का संगम बेहद स्वादिष्ट रहता हैं। ऐसी ही एक सब्जी हैं आलू पालक (Aloo Palak) की जो बच्चे हो…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता हैं जिसे किसी भी प्रकार की सब्जी के साथ मिलाकर खाया जा सकता हैं। लेकिन कुछ सब्जियों के साथ आलू का संगम बेहद स्वादिष्ट रहता हैं। ऐसी ही एक सब्जी हैं आलू पालक (Aloo Palak) की जो बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आता हैं। पालक से दूर भागने वाले लोग भी इसे खाकर उंगलिया चाटते रह जायेंगे। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आलू पालक (Aloo Palak) बनाने की सामग्री

पालक - ½ किलो
आलू - 400 ग्राम
जीरा - 1 टीस्पून
राई - ½ टीस्पून
हींग - 2 पिंच
लहसुन - 7 से 8 बारीक काट ले
हरी मिर्च - 2 से 3 बारीक काट ले
गेहूं का आटा - ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर - ½ टीस्पून
गर्म मसाला पाउडर - 1 टीस्पून
दही - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वाद अनुसार
निम्बू - ½
ऑइल - ½ कप

आलू पालक (Aloo Palak) बनाने की विधि

- आलू पालक (Aloo Palak) बनाने के लिए आप पहले पालक को बॉईल कर लें।
- पालक को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डाल ले और ठंडा होने दे
- फिर कढाई में 3 से 4 चम्मच तेल डाल लें।
- गर्म होने पर तेल में जीरा, राइ और हींग डाल दें।
- बारीक कटे हुए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें
- प्याज को लाइट गोल्डन होने तक फ्राई कर ले। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर इनको भी मिक्स कर ले।
- उसके बाद इसमें टमाटर डालकर मिक्स करे और साथ में स्वाद अनुसार नमक डालकर इसको भी मिला ले।
- गर्म मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर ले और आलू को अच्छी तरह से सॉफ्ट करने के लिए इसको ढककर पका लें।
- पालक डालने के बाद सब्जी को ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
- आप चाहे तो इसे फिर से ढककर 12 मिनट और पका सकते है।
- एक्स्ट्रा ग्रेवी वाली सब्जी खाना चाहते है तो आप सब्जी में 1 कप पानी एड कर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।