24 घण्टे ऑनलाइन

इस होली पर ब्रेड से बनाए स्वादिष्ट मलाई गिलौरी

कई बार ऐसे मौके आते हैं जब मीठे की चाहत होनी लगती हैं और कुछ स्पेशल खाने की इच्छा होती हैं जो हटकर हो। मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपने मलाई गिलौरी (bread malai gilori) का स्वाद तो लिया ही होगा जो मुंह में रखते हुए घुल…

24GhanteOnline
March 3, 2026
2 min read

कई बार ऐसे मौके आते हैं जब मीठे की चाहत होनी लगती हैं और कुछ स्पेशल खाने की इच्छा होती हैं जो हटकर हो। मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपने मलाई गिलौरी (bread malai gilori) का स्वाद तो लिया ही होगा जो मुंह में रखते हुए घुल जाती हैं और बेहतरीन स्वाद देती हैं।

आज हम आपके लिए घर पर ही ब्रेड मलाई गिलौरी (bread malai gilori) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से बाजार जैसा स्वाद घर पर ही पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री


ब्रेड - 1 पैकेट

दूध - 2 लीटर

नारियल बूरा - 3 टी स्पून

केवड़ा इत्र - 1 टी स्पून

गुलाब जल - 1 टी स्पून

चीनी - 1 कप

बादाम - 10

इलायची - 3

मिल्क पाउडर - जरूरत के मुताबिक

बनाने की विधि


ब्रेड मलाई गिलौरी बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को लें और उनके किनारों को काट लें। इसके बाद ब्रेड को चकले पर रोटी की तरह बेल लें। अब एक बड़े बर्तन में दूध डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। दूध में इलायची भी डाल दें। दूध को तब तक गर्म करें जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए। अब दूध में एक चम्मच चीनी और गुलाब जल मिला दें। इसके बाद केवड़ा इत्र डालकर मावा बन चुके दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक दूसरा बर्तन लें और उसमें थोड़ा सा दूध और मिल्क पाउडर डालकर दोनों का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसका इस्तेमाल क्रीम के तौर पर करेंगे। अब ब्रेड का एक टुकड़ा लें और उसे प्लेट पर रखकर उसके दोनों ओर पहले इलायची वाला दूध ब्रश कर दें। फिर उसमें एक चम्मच मावा रखकर दूसरे कोने से ढककर हल्का सा दबाएं। इसी तरह सारी ब्रेड से गिलौरी तैयार कर लें। इन्हें एक ट्रे में रखकर तैयार किया गाढ़ा क्रीम डाल दें। अब इसे ठंडा करने के लिए आधा घंटे फ्रिज में रख दें। आपकी स्वादिष्ट मलाई गिलौरी तैयार हो चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।