वाल पेपर से करें अपने घर की सजावट, मिलेगा मॉडर्न लुक
घर को सजाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कैसे संजाएं ये बहुत मुश्किल काम लगता है। वही जब बात इंटीरियर की आती है, तो आप अपने घर को मॉडर्न लुक में देखना पसंद करती हैं। पर अगर आप मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो घर में कलर…

घर को सजाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कैसे संजाएं ये बहुत मुश्किल काम लगता है। वही जब बात इंटीरियर की आती है, तो आप अपने घर को मॉडर्न लुक में देखना पसंद करती हैं। पर अगर आप मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो घर में कलर करवाने के बजाय आप वालपेपर (Wallpaper) लगवाएं तो यह घर की दीवारें को मॉडर्न दिखाने के साथ खूबसूरत भी बनाएगा। आइए, आपको बताते हैं वॉलपेपर (Wallpaper) के इस्तेमाल के मॉडर्न तरीकों के बारे में-
कम बजट में सजा सकते हैं वॉलपेपर (Wallpaper) से घर को
अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसमें बहुत ज़्यादा खर्चा होता है तो गलत सोच रहे हैं। वॉलपेपर (Wallpaper) से घर सजाना बिलकुल भी महंगा नहीं होता। बल्कि कम बजट में आप बेहतरीन वॉलपेपर को सिलेक्ट कर सकते हैं। इससे होम इंटीरियर का नया रूप उभरकर आता है। लोग तो आजकल ज़्यादातर इसे ही अपने घर की सजावट में प्रयोग कर रहे हैं। इससे आपकी दीवारों की खूबसूरती और भी निखर जाती है। इसका एक और फायदा है कि अगर आप 2-3 सालों में इसे आसानी से बदल सकते हैं।
कूल लुक
अगर आप अपने लिविंग रूम को कूल लुक देने चाहती है तो ब्राइट कलर की वॉलकवरिंग यूज करें। इससे आंखों को तो सुकून मिलेंगा ही साथ ही कमरा फ्रैश-फ्रैश लगेगा। अपने लिविंग रूम की दीवारों के लिए व्हाइट, लाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन, लेमन यलो जैसे वॉलपेपर लगवाएं। होम डेकोर की चीजों के लिए लाइट कलर इस्तेमाल करें।
वॉल डेकोरेशन में कल्पनाओं को शामिल करें
आपके लिए यह एक नया नज़रिया हो सकता है। इसमें आप अपनी नई-नई इमेजिनेशन को प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छे आइडियाज़ भी मिल सकते हैं। आप यह सोचिये कि बच्चे के रूम को कैसे सजाना है या फिर ड्राइंगरूम में कैसे होना चाहिए वॉलपेपर। ड्राइंगरूम में तो आप फ्लोरल वॉलपेपर को भी लगा सकते हैं। इससे आपके रूम में एकदम से फ्रेशनेस आ जायेगी। बच्चों के कमरे में आप किसी कार्टून वॉलपेपर को भी लगा सकते हैं। हो सकता है वह कार्टून आपके बच्चे की पसंद का हो। इससे बच्चा भी खुश हो जायेगा और रूम भी अच्छा लगेगा।क्लासी लुक
घर को क्लासी लुक देने के लिए वुडन कलर के वॉलपेपर (Wallpaper) सिलैक्ट करें। आपको मार्किट में वुडन शेड के वॉलपेपर की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। कमरे की एक दीवार को वुडन वॉलपेपर और बाकी दीवारों को बेज, ग्रे जैसे क्लासी कलर से पेंट करवाएं। साथ ही ब्लैक एंड व्हाइट कलर का फर्नीचर रखें।
आर्टिस्टिक लुक
अगर आपको होम डैकोर में भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो कलरफुल आर्टिस्टिक वॉलपेपर (Wallpaper) से दीवारों को सजाइए। दीवारों को आर्टिस्टिक टच देने के लिए फ्लावर, लीव्स आदि डिजाइन वाले वॉलपेपर का इस्तेमाल करें।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
