इन चीजों से अपने घर को दे नया लुक, हर कोई करेगा तारीफ
लगभग हर भारतीय घर में संभालकर रखी गई पुरानी साड़ियां (Sarees) होती हैं। हमें वो साड़ियां पसंद तो ख़ूब आती हैं, पर हम शायद ही कभी उन्हें पहनकर कहीं जाते है। ट्रंक में बंद इन सदाबहार ख़ूबसूरत साड़ियों को बाहर निकालकर…

लगभग हर भारतीय घर में संभालकर रखी गई पुरानी साड़ियां (Sarees) होती हैं। हमें वो साड़ियां पसंद तो ख़ूब आती हैं, पर हम शायद ही कभी उन्हें पहनकर कहीं जाते है। ट्रंक में बंद इन सदाबहार ख़ूबसूरत साड़ियों को बाहर निकालकर इस्तेमाल करने का समय आ गया है। इन साड़ियों से आप कम बजट में ही अपना घर सजा सकती हैं। तो आइए जानते है कैसे।
साड़ी को फ्रेम करें
वॉल डेकोरेशन का एक अच्छा और शानदार तरीक़ा है दीवार पर किसी ख़ूबसूरत ऐंटीक सिल्क साड़ी का पल्लू फ्रेम करवाकर टांगना। दूसरा विकल्प है साड़ी को वॉल आर्ट पीस की तरह फ्रेम करवाना।
कुशन कवर्स
यदि आपकी सिल्क या हैंडलूम साड़ी कहीं से फट गई है,तो दुखी होने की ज़रूरत नहीं है। आप इन साड़ियों के इस्तेमाल से शानदार कुशन कवर बना सकती हैं। इन कुशन कवर्स से आपका लिविंग रूम मानो खिल-सा जाएगा। ये साड़ियां जितनी रंगीन होंगी, कुशन कवर उतने आकर्षक दिखेंगे। इनके नीचे कॉटन का कपड़ा लगाना न भूलें। इससे कुशन कवर्स की उम्र बढ़ जाएगी।साड़ी के पर्दे
पुरानी सिल्क साड़ी के इस्तेमाल से आप कम बजट में अपनी यह इच्छा पूरी कर सकती हैं। यदि आप प्रयोग करने के मूड में हैं तो अलग-अलग रंगों की साड़ियों को एक साथ सिल सकती हैं। आप पर्दों पर सिल्क साड़ी का पैचवर्क करके ट्रेडिशनल लुक भी बना सकती हैं।
ज़री का करें दोबारा इस्तेमाल
आपकी महंगीवाली पुरानी साड़ी की ज़री का दोबारा इस्तेमाल हो सकता है और वो भी बेहद रचनात्मक तरीक़े से। आप ज़री की मदद से प्लेन कुशन कवर्स और टेबल रनर्स को नया लुक दे सकती हैं। आपको केवल साड़ी की ज़री काटकर प्लेन कुशन कवर्स या टेबल रनर्स के साथ सिल देना है। यह सजावट का एक आसान और बजट फ्रेंडली तरीक़ा है।बनाएं बेल बूटेदार देसी रजाई
यदि आपके पास कुछ पुरानी सिल्क साड़ियां हैं तो उनका इस्तेमाल पैचवर्क वाली रजाई बनाने के लिए किया जा सकता है। इससे आपके बेडरूम के लुक में भी बदलाव आ जाएगा।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
