पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स
अपने घर की सजावट (Home Decore) के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं और महंगी से महंगी चीजों की मदद से इसे आकर्षक बनाने का काम करते हैं। इंटीरियर की मदद से घर को नया लुक दिया जा सकता हैं। अगर आप सस्ते में घर को बेहतरीन लुक…

अपने घर की सजावट (Home Decore) के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं और महंगी से महंगी चीजों की मदद से इसे आकर्षक बनाने का काम करते हैं। इंटीरियर की मदद से घर को नया लुक दिया जा सकता हैं।
अगर आप सस्ते में घर को बेहतरीन लुक देना चाहते हैं तो इंडोर प्लांट्स (indoor plants) की मदद ले सकते हैं। इंडोर प्लांट्स (indoor plants) आपके घर की साज-सज्जा को में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आज हम आपको इससे जुड़े टिप्स देने जा रहे हैं कि किस तरह इंडोर प्लांट्स आपकी मदद कर सकते हैं।
रंगबिरंगे फूलों से भरे पॉट में रखें इंडोर प्लांट
यह कमरे को एंटीक लुक देता है, आप ऑर्किड के फूलों वाले पौधे को सेंटर टेबल पर सजा सकते हैं और लिविंग रूम की शोभा में चार-चांद लगा सकते हैं।
सीढ़ियों के नज़दीक रखें इंडोर प्लांट्स
सीढ़ियां इंडोर प्लांट्स के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। आप इन्हें अलग-अलग तरह से सजा सकते हैं, जैसे एक-एक सीढ़ी छोड़कर या एक ही सीढ़ी पर दो, तीन पौधे लगाए जा सकते हैं। इस तरह आप पौधों से अपने घर को नया लुक दे सकते हैं।
पौधों को कोने में टेबल पर रखें
पौधे जैसे पोथोस को अगर बैडरूम के कोने में टेबल पर सखा जाए तो वे सकारात्मक उर्जा देते हैं। इस प्रकार के इंडोर पौधे बैडरूम के लिए अनुकूल हैं, क्योंकि ये हवा में से विषैली गैसों को साफ़ करते हैं और वातावरण को तरोताज़ा बनाते हैं।
दीवार पर हैंगिंग प्लांट्स लगाएं
खिड़की या रसोई की शेल्फ पर आप हैंगिंग प्लांट लगा सकते हैं, ये निश्चित रूप से आकर्षक लगते हैं। एरोहैड, एयर प्लांट टिलांदिसा, बोस्टन फर्न हमेशा से ख़ूबसूरत दिखाई देते हैं। हैंगिंग प्लांट न केवल देखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि कमरे आकर्षण का केन्द्र भी बन जाते हैं।
कांच के गुलदस्ते में लगाएं पौधें
कुछ पौधों को मिट्टी की ज़रूरत नहीं होती, वे सिर्फ़ पानी में भी पनप जाते हैं।ऐसे पौधों को आप कांच के बाउल में रखकर घर में उगा सकते हैं।ये खिड़की के पास, साईड टेबल पर या शेल्फ पर बेहद आकर्षक दिखाई देते हैं।
कमरे में रखे ट्रॉपिकल थीमवाले पौधे
आप अपनी पसंद के अनुसार कमरे को डिज़ाइन कर सकते हैं। छोटे,बड़े ट्रॉपिकल थीमवाले पौधे आप कमरे के कोने में, काउच के बीच या कॉफ़ी टेबल पर सजा सकते हैं, छोटे पौधों को खिड़की पर या शेल्फ में रखा जा सकता है।कमरे को इंडोर प्लांट से सजाने के लिए कोई नियम नहीं है, बस अपनी कल्पना और रचनात्मकता का इस्तेमाल करें और अपने घर की ख़ूबसूरती में चार-चांद लगाएं।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
