इन चीजों का इस्तेमाल कर सजाएं अपना गार्डन
गार्डन (Garden) को सजाने के शौक सभी को होता है। लेकिन बागवानी करते समय आनंद तब तक नही आता जब तक हाथ मिट्टी में सने ना हो, सर पर सूरज की तेज धूप और दिल मे हरियाली के प्रति प्यार ना हो। जानिए घर मे रखी पुरानी चीजो से आप…

गार्डन (Garden) को सजाने के शौक सभी को होता है। लेकिन बागवानी करते समय आनंद तब तक नही आता जब तक हाथ मिट्टी में सने ना हो, सर पर सूरज की तेज धूप और दिल मे हरियाली के प्रति प्यार ना हो। जानिए घर मे रखी पुरानी चीजो से आप अपने गार्डन कैसे सजा सकते हैं ।
सर्विंग ट्रे
अगर आपकी किचन में रखी सर्विंग ट्रे पुरानी हो गयी है और अब आप उसे फेकने के मूड में हैं, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। आप इसे गार्डनिंग में इस्तेमाल करें। इसे गमले के नीचे बेस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पानी के साथ जमीन पर रिसने वाली मिट्टी फर्श पर नहीं फैलेगी। चाहे तो इस पर पेंट कर लें।
नारियल
नारियल का पानी पीने के बाद उसे फेकने की जगह ऊपरी हिस्सा काटकर उसमे ऐसे पौधें लगा दें, जो आकार में लंबे ना हो, इन्हें रंगीन सुतली के साथ बांध कर गार्डन में लटका दें।
पुराने ड्रम
अगर आप ऐसा पोधा लगा रहें हैं, जिनकी लम्बाई और घनाव ज्यादा है, तो घर मे पड़े पुराने ड्रम का इस्तेमाल करें। ड्रम्स को काटकर मनचाहा आकार दें और पौधों से मिलता जुलता पेंट कर लें। इनमे पौधों को बढ़ने के लिए भरपूर जगह मिलेगी।
प्लास्टिक बोतल
बाजार में कभी आप कोल्ड ड्रिंक या पानी तो जरूर खरीदते होंगे। और फिर इन्हें पीने के बाद बोतल खाली होकर बेकार हो जाती हैं। ऐसे में आप उन्हें बाहर फेकने के बजाए एक प्लांटर की तरह इस्तेमाल करें। अगर घर मे जगह कम है तो प्लास्टिक की बोतल को काटकर इसमें कुछ रंग बिरंगे फूलो के छोटे पौधे लगा सकते हैं। चाहे तो अपनी क्रिएटिविटी से इन्हें हैंगिंग गार्डन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमे पौधे लगाकर किचन व बालकनी में भी रखा जा सकता हैं।
पुराने पिंजरे
गार्डन में पुरानी और नई वस्तुएं मिलकर आकर्षक दिखती हैं और व्यवहारिक भी दिखती हैं। घर मे हैंगिंग गार्डन बनाना चाहती है तो इसके लिए घर मे पड़े पुराने पिंजरों का उपयोग कर सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
