24 घण्टे ऑनलाइन

सपनों का महल बनेगा आपका बेडरूम, सजाएं इस तरह

दिनभर की भागदौड़ के बाद एक अच्छा और सजा हुआ बेडरूम (Bedroom) आपकी थकान को अनायास ही कम कर देता है। ऐसे में बेडरूम को सही तरीके से सजाना बहुत जरुरी है। जिन लोगों का कमरा बड़ा होता है, वे किसी भी तरह की डैकोरेशन कर सकते…

24GhanteOnline
July 21, 2026
3 min read
सपनों का महल बनेगा आपका बेडरूम, सजाएं इस तरह

दिनभर की भागदौड़ के बाद एक अच्छा और सजा हुआ बेडरूम (Bedroom)  आपकी थकान को अनायास ही कम कर देता है। ऐसे में बेडरूम को सही तरीके से सजाना बहुत जरुरी है। जिन लोगों का कमरा बड़ा होता है, वे किसी भी तरह की डैकोरेशन कर सकते हैं, लेकिन छोटे बेडरूम की सजावट करना बहुत ही मुश्किल होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में, जिन्हें अपनाकर आपका छोटा सा बेडरूम (Bedroom) भी आपके सपनों का महल बन जाएगा।जिससे आपका घर दूसरों से अलग और बहुत खुबसूरत नज़र आने लगेगा। आईये जानते है ऐसे ही कुछ खास तरीकों के बारे में-

 

bedroom decor ideas,home decor tips,household tips,perfect bedroom ideas,perfect bed ,बेडरूम डेकोर, होम डेकोर, होसेहोल्ड टिप्स

सही आकार के बेड को चुने

बेड को बेडरूम (Bedroom) में सही तरह से सजाना एक कला है, इसके लिए सही आकार के बेड को चुने, जो कमरे में रखने के बाद थोड़ी जगह बचे। किसी भी सामान को बाहर न रखना पड़े इसके लिए बेड में बौक्स का प्रोविजन रखें। दीवारों के रंग के आधार पर बेड लें, क्योंकि इससे कमरा साफ सुथरा और आराम दायक लगेगा, अपनी पसंद के आकार का बेड खरीदने के लिए आप औनलाइन का सहारा ले सकती हैं।

दीवार का रंग

जैसा कि आप जानते होंगे कि एक अल्मारी आपके कपड़ों और बाकी सामान के लिए काफी नहीं होती, इसलिए आप दीवान बेड चुनें, जिसमें आपके न पहनने वाले कपड़ों से लेकर बेडशीट्स, कंबल या रजाइयां जैसे सामान आ सकें। फालतू कपड़े बाहर नहीं होंगे तो आपका कमरा वैसे ही खाली और बड़ा दिखेगा।

बेडरूम को सजाने के लिए करे रैक का इस्तेमाल

अपने घर के बेडरूम (Bedroom) का डेकोरेशन करने के लिए अपने बेडरूम में एक या दो रैक लगाएं जिससे की उस रैक में आपकी किताबें, कॉस्मेटिक्स और एक्सेसरीज आदि सब कुछ आसानी से फिट हो सके जो कि देखने में भी काफ़ी सुन्दर लगेगा। आजकल बाज़ार में बहुत सारे रंग-बिरंगे और डिजाइनदार रैक उपलब्ध हैं जो कि आपके कमरे को पूरी तरह बदल सकता हैं।


bedroom decor ideas,home decor tips,household tips,perfect bedroom ideas,perfect bed ,बेडरूम डेकोर, होम डेकोर, होसेहोल्ड टिप्स

आरामदायक बिस्तर

आरामदायक गद्दे का चयन बेड के लिए करें, जो न तो अधिक मुलायम हो और न ही अधिक सख्त, ताकि आपके पीठ को आराम मिले और सुकून की नींद आयें। बेड को सजाने के लिए डेकोरेटिव तकिये, अच्छी क्वालिटी के चद्दर, चिक और शम्स का प्रयोग करें, तकिये का आकार भी बेड के अनुसार चुनें, आजकल तकिये अलग-अलग आकार के मिलते हैं, अपनी पसंद के अनुसार दो या तीन आकार के चुनें। बेड के चद्दर हमेशा हल्के रंग के दीवारों से मेल खाते हुए लें, अगर आपका कमरा छोटा है, तो बड़े प्रिंट और गहरे रंग वाले चद्दर कभी न लें, थोड़ी सी कढ़ाई या मोटिफ्स इसे आकर्षक बनाती है।

लाइट्स का इस्तेमाल

इन लाइट्स को आप कईं तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे आप इसे अपने बेड की बैक पर लगाएँ या फिर परदों पर लटकाएँ ये हर तरीके से आपके रूम को डेकोरेशन तो करेगा ही साथ ही रात को सोते समय आपको अपना कमरा बहुत सुंदर नज़र आएगा जिसे देखकर आपका मन शांत होगा और आपको एक प्यारी सी नींद आएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…