करवा चौथ पर ऐसे डेकोरेट करें करवा और छलनी, देखने वालों की नहीं हटेंगी निगाहें
करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार महिलाएं बड़े ही धूमधाम और उत्सव के साथ मनाती हैं। सजधज कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही चांद के दीदार का इंतजार किया जाता है। चांद को देखने के साथ ही महिलाएं व्रत तोड़ती है।…
करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार महिलाएं बड़े ही धूमधाम और उत्सव के साथ मनाती हैं। सजधज कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही चांद के दीदार का इंतजार किया जाता है। चांद को देखने के साथ ही महिलाएं व्रत तोड़ती है। वैसे तो पूजा की थाली सभी सजाते हैं लेकिन थाली के साथ ही करवा, लोटा और चलनी को सजाना भी जरूरी होता है। इससे पूरी थाली का लुक खूबसूरत दिखता है। अगर आप करवा और चलनी को हटके लुक देना चाहती हैं तो इन तरीकों से सजा सकती हैं।
कैसे सजाएं चलनी
चलनी और थाली को सजाने के लिए गोटे का इस्तेमाल तो सभी करेंगे। लेकिन आप इन तरीकों से जब चलनी और करवा सजाएंगी तो देखने वालों की निगाहें नहीं हटेगी।
चलनी पर सजाएं मोर पंख
चलनी को खूबसूरत और हटके लुक देने के लिए केवल गोटा ना लगाएं बल्कि गोटा के साथ मोर पंख को चिपकाएं। चलनी के साथ ही करवा और लोटा पर भी मोरपंख चिपकाकर डिजाइन को फिनिश लुक दें।
चलनी पर लगाएं लटकन
चलनी से चांद को निहारते वक्त अगर उसमे लटकन लगी होगी तो और भी खूबसूरत लगेगा। इसलिए चलनी पर मोतियों की खूबसूरत लटकन लगाएं। साथ ही मैचिंग गोटा को करवा और थाली पर भी लगा दें।
गुलाब के फूलों को लगाएं
मार्केट में गुलाब के फूल आसानी से मिल जाते हैं। इन असली से दिखने वाले गुलाब के फूलों को गोटे के साथ अपनी चलनी पर लगाएं और करवे के ऊपर भी चिपकाएं। ये बिल्कुल यूनिक लुक देगा आपकी चलनी और करवे को। मल्टीकलर गुलाब या फिर केवल लाल गुलाब या अपनी साड़ी से मिलते-जुलते कलर के गुलाब लगाकर अपनी चलनी को अट्रैक्टिव बनाएं।
मल्टीकलर के प्रॉम लगाएं
मार्केट में मल्टीकलर के प्रॉम यानी ऊन के सुंदर-सुंदर गोले मिलते हैं। इन गोलों को अपनी चलनी पर चिपकाएं और रंग-बिरंगा लुक दें। ये काफी अट्रैक्टिव दिखता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
