बकरीद पर इस तरह करें घर की सजावट, मिलेगा आकर्षक लुक
जब भी कभी कोई त्यौहार होता हैं तो हम सभी नए कपडे पहनते है और खुद को आकर्षक बनाते हैं। ऐसे में त्यौहार के दिन जरूरी हैं कि अपने घर को भी आकर्षक बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए बकरीद (Bakrid) के मौके पर घर को डेकोरेट करने…

जब भी कभी कोई त्यौहार होता हैं तो हम सभी नए कपडे पहनते है और खुद को आकर्षक बनाते हैं। ऐसे में त्यौहार के दिन जरूरी हैं कि अपने घर को भी आकर्षक बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए बकरीद (Bakrid) के मौके पर घर को डेकोरेट करने के कुछ आईडिया लेकर आए हैं जो आपके बड़े काम आएँगे। तो आइये जानते हैं इन डेकोरेशन आइडियाज के बारे में।
फूलों से महकाएं घर
जब बात घर को डेकोरेट करने की आती है तो फूलों से बेहतरीन अक्सेसरी और कोई नहीं है जो घर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ खुशबू से गुलजार भी करते हैं। आप चाहें तो ट्रांसपैरेंट गिलास या फ्लावर वास में फूलों को रखें. आप चाहें तो ट्रांसपैरंट बाउल में फूल रखकर एक अलग टच दे सकते हैं घर को।
स्टोन्स और मार्बल्स का सही यूज
घर को अगर ऐसी चीज से सजाना है जिसे मेन्टेन करना आसान हो तो आप स्टोन्स और मार्बल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई सालों बाद भी इनकी रंगत वैसी की वैसी ही रहती है। फूलों की तरह इन पत्थरों और मार्बल्स को भी ट्रांसपैरेंट बाउल में रखें ताकि उनका लुक आने वाले मेहमानों को अच्छी तरह से दिखे। आप चाहें तो इन्हें अपनी पसंद अनुसार टेबल के सेंटर में या फिर बेड के साइड में रख सकती हैं।
लाइट्स से घर को बनाएं ब्राइट
इन दिनों अलग-अलग तरह की लाइट्स से घर को सजाने का ट्रेंड भी काफी पॉप्युलर हो रहा है। आप चाहें तो लैंटर्न, लैंप या लाइट्स के जरिए अपने घर के किसी खास कोने को सजा सकते हैं। लैंटर्न और लैंप्स जहां मास्टर बेडरूम के लिए परफेक्ट रहेंगे वहीं, फेयरी लाइट्स बच्चे के रूम को सजाने के लिए बेस्ट चॉइस है।
घर को दें रॉयल टच
मौका बकरीद (Bakrid) का है और मेहमान घर आएंगे तो ऐसे में कीमती रॉयल लुक वाले कुशन कवर्स और रग्स को बाहर निकालने का इससे अच्छा टाइम भला और क्या होगा। अगर आपके पास ऐसे पर्दे, कुशन कवर्स या रग्स नहीं है तो इनकी शॉपिंग करें और अपने घर को दें एक बेहतरीन रॉयल इम्प्रेशन।
रंगों का सही यूज
फेस्टिवल का टाइम है तो जाहिर सी बात है चारों तरफ रंग नजर आने चाहिए। आप चाहें तो बकरीद (Bakrid) के मौके पर अपने घर की दीवारों को नए रंग दे सकते हैं या फिर सिर्फ फर्नीचर को ब्राइट और ब्यूटीफुल कलर्स से रंग सकती हैं। आप चाहें तो पर्दे से लेकर, कुशन कवर्स, सोफा कवर्स, टेबल टॉप्स और बेड शीट को बदलकर और उनमें ब्राइट कलर्स ऐड कर घर को नया लुक दे सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
