चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय
खूबसूरत त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती हैं जिसे पाने के लिए त्वचा का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी होता हैं। इसके लिए लोग त्वचा पर फेसवाश, मॉइश्चराइजर सहित कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद चेहरे…
खूबसूरत त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती हैं जिसे पाने के लिए त्वचा का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी होता हैं। इसके लिए लोग त्वचा पर फेसवाश, मॉइश्चराइजर सहित कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद चेहरे या अन्य अंगों पर जमी डेड स्किन (Dead Skin) , त्वचा का निखार छिनने का काम करती हैं। मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन की वजह से त्वचा को वह चमक नहीं मिल पाती हैं जिसकी चाहत होती हैं। ऐसे में आप डेड स्किन (Dead Skin) की समस्या से कुछ घरेलू और आसान उपाय करके छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से डेड स्किन यानी मृत कोशिकाओं को निकाला जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
पपीता
इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच पपीते का पल्प और 1 बड़ा चम्मच ओट्स की जरूरत होगी। सबसे पहले पपीते को अच्छे से मैश कर लें। इसमें ओट्स मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर के लिए त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। आप इस स्क्रब में दूध भी मिला सकते हैं। ये मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। ये त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करेगा।
ऐप्पल साइडर विनेगर
ऐप्पल साइडर विनेगर को डेड स्किन को हटाने के लिए काफी उपयोगी माना गया है। एसीवी में मैलिक ऐसिड पाया जाता है जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट कर देता है। इसके इस्तेमाल से ड्राइनेस हमेशा के लिए दूर हो जाती है। आपको कैसे इस्तेमाल करना है ये जान लें। इसके लिए 1 बाल्टी पानी में 3-4 ढक्कन ऐप्पल साइडर विनेगर डाल दें और इसमें करीब आधा घंटे के लिए अपने पैरों को डुबाकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन से पैरों को स्क्रब कर लें। आपकी पूरी डेड स्किन हट जाएगी।
अखरोट
वैसे तो बाजार में भी अखरोट का स्क्रब मिलता है।लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे, तो यह बहुत ही फायदेमंद होगा। क्योंकि घर में सभी प्राकृतिक चीजें और शुद्धता रहेगी। आप इसके लिए एक मुट्ठी अखरोट और शहद ले। पहले आप अखरोट को मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर एक कटोरी में थोड़ा शहद ले और अखरोट के पाउडर को मिलाएं। यह स्क्रब तैयार हो गया है।अब आप इसे मसाज करते हुए अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे या फिर जब तक सुख ना जाए। तब तक रहने दें, इसके बाद चेहरे को धो लें।
चीनी और नींबू
डेड स्किन (Dead Skin) को हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये एक अच्छा एक्सफोलिएटर होता है जो डेड स्किन को हटाने के अलावा त्वचा को मुलायम बनाता हैं। इसके लिए चीनी में 1-2 बूंद नींबू के रस की मिलाएं और पैरों पर लगाकर अच्छी तरह रगड़ें। थोड़ी देर बाद पैरों को ठंडे पानी से धो लें। इससे पूरी डेड स्किन निकल जाएगी।
संतरे के छिलके
इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 छोटा चम्मच रॉ मिल्क और 4 से 5 बूंद नारियल के तेल की जरूरत होगी। सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसमें रॉ मिल्क और नारियल का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर तक स्क्रब करें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। ऑयली त्वचा के लिए आप रॉ मिल्क की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्क्रब डेड स्किन को हटाने का काम करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
