ऐसे करें सांवली स्किन की देखभाल, हर मौसम में ग्लो करेगा चेहरा
स्किन सांवली (Dark Skin) हो या गोरी, उसे बराबर केयर की जरूरत होती है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में भी डार्क स्किन पर पिग्मेंटेशन, पैचेस, ड्राईनेस हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि स्किन केयर (Skin Care) रूटीन को फॉलो…
स्किन सांवली (Dark Skin) हो या गोरी, उसे बराबर केयर की जरूरत होती है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में भी डार्क स्किन पर पिग्मेंटेशन, पैचेस, ड्राईनेस हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि स्किन केयर (Skin Care) रूटीन को फॉलो करें। तो अगर आप चाहती हैं कि डार्क स्किन (Dark Skin) टोन के बाद भी लोग आपकी खूबसूरती की तारीफ करें तो इस स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करें।
नेचुरल क्लींजर
सबसे पहले स्किन को साफ करना जरूरी है। इसके लिए केमिकल वाले क्लींजर की बजाय नेचुरल क्लींजर का इस्तेमाल करें। ग्रीन टी, एलोवेरा जेल, प्लांट ऑयल्स जैसे नेचुरल चीजों से बने क्लींजर का इस्तेमाल करें। मेकअप छुड़ाने के लिए हमेशा ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। फिर उसके बाद वाटर या फोम बेस्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। मतलब मेकअप के बाद स्किन को क्लीन करने के लिए डबल क्लींजर करें।
एक्सफोलिएट करना है जरूरी
डार्क स्किन (Dark Skin) पर जमी डेड स्किन को हटाना बेहद जरूरी होता है। तभी स्किन पर ग्लो दिखेगा। हमेशा नेचुरल एक्सफोलिएटिंग का इस्तेमाल करें। जिससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और सेल रिजनरेशन होगा। साथ ही स्किन का टेक्सचर भी इंप्रूव होगा।
गर्मियों में भी मॉइश्चराइजर जरूरी है
गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट करने और माइश्चराइज करने के मामले में लापरवाही ना करें। इससे स्किन सॉफ्ट और प्लम्पी नजर आती है। हमेशा नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे स्किन पर जमे पानी को अब्जॉर्ब कर ना केवल हाइड्रेट करे बल्कि मॉइश्चराइज भी करे।
सनस्क्रीन जरूरी है
स्किन को टैन होने और हानिकारकर यूवी रेज से बचाना है तो सनस्क्रीन को जरूर लगाएं। डार्क स्किन (Dark Skin) टोन के लिए भी सनस्क्रीन पूरी तरह से जरूरी है। यूवी रेज की वजह से पिग्मेंटेशन, स्किन एजिंग और टैनिंग तेजी से होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
